अवैध जुआ सट्टा शराब व हुडदंगियो पर नकेल कसने फिर आ रहे है महिला कंमाडो , सीटी के साथ लाठी डंडे से होगे लैंस , रहो सतर्क नही तो जाओगे जेल।
गुण्डरदेही । अवैध जुआ सट्टा शराब व अपराध कम करने और बदमाशों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन मे रनचिरई पुलिस ने नई पहल शुरू की है। रनचिरई पुलिस अपने थाना क्षेत्र के हर अलग-अलग गांवो में महिला कमांडो टीम का गठन किया जा रहा है महिला कमांडो टीम का गठन कानून व्यवस्था बनाए रखने रात में लाठी डंडे से लैंस होकर ये महिलाएं गस्त पर निकलेगी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महिला कमांडो टीम की गठन कर रही है जिसमे तेज-तर्रार और सक्रिय महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है जो रात में लाठी डंडे से लैंस रहेगी जहां भी नियम-कानून तोड़ा जाता है उसे रोकने की कोशिश करेगी अगर इनसे मामला नहीं सुलझता है तो पुलिस को सूचना देगी महिला कमांडो अपने-अपने गांवो में रात में दो से तीन घंटे गस्त कर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी इसकी शुरुआत रनचिरई पुलिस ने किलेपार रनचिरई मुंडरा खुटेरी व जोरातराई मे बैठक लेकर शुरुआत कर चुकी है रनचिरई थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन ने बताया कि आने वाले समय मे थाना क्षेत्र के सभी गांवो मे महिला कंमाडो की बैठक लेकर सक्रिय करेगे यह महिला कंमाडो गांव की कानून व्यवस्था के साथ अवैध जुआ सट्टा शराब व अपराध कम करने और बदमाशो पर कड़ी नजर रखेगी अभी तक लगभग सैकड़ो महिलाएं जुड़ चुकी हैं
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.