पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्रीमान डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.02.2023 को आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहेब महाविद्यालय कवर्धा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के तहत कालेज के छात्र छात्राओं को महिलाओं पर घटित होने वाली अपराध, साइबर सुरक्षा संबंधी अपराध, एवं महिला सेल प्रभारी विजया कैवत्य के द्वारा गुड टच बैड टच,यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से कालेज के प्राचार्य श्री बीएस चौहान, आंतरिक परिवार समिति के सदस्य डॉ रिचा मिश्रा, डॉ दीप्ति जांगड़े,डॉ अनिल कुमार शर्मा,सुश्री कविता कन्नौजे, डॉ सीमा मंडावी आस्था समिति के अध्यक्ष श्री दौलतराम कश्यप, सीडब्ल्यूसी की प्रमुख श्रीमती अंजना द्रोणाचार्य तिवारी एवं महिला सेल टीम से आरक्षक रोमन चंद्रवंशी महिला आरक्षक रेवती, मीना शर्मा उपस्थित रहे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.