सरकार वनांचल वासियों को जमीनी हक प्रदान कर मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रही– केबिनेट मंत्री श्री अकबर
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कुकुरापानी में 54 हितग्राहियों को वन पट्टा वितरण किया
कवर्धा 11 फरवरी 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आदिवासी बाहूल बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र पर स्थित ग्राम कुकुरापानी में 54 परिवार को वन पट्टा देकर जमीनी हक प्रदान किया। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि सरकार वनांचलवासियों को जमीनी हक प्रदान कर मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रही है। वन पट्टा मिलने के बाद ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.