*सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन*
खैरागढ़-छुईखदान जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सरपंचों ने बताया कि ग्राम पंचायतों का 15 वे वित्त की राशि की भुगतान नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है, मटेरियल की भुगतान समय सीमा में नहीं होने से ग्राम पंचायतों में बहुत ज्यादा परेशानी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है !
वहीं दूसरी ओर सरपंचों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 50 लाख रुपये तक निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों को काम करने के अधिकार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने घोषणा किया है, कि 50 लाख रुपये तक ग्राम पंचायतों में कार्य कराया जाना है, लेकिन कुछ विभागों के द्वारा छोटी-छोटी निर्माण कार्य ठेका पद्धति से कराया जा रहा है ! केसीजी ग्राम पंचायतों के सरपंचों में काफी रोष देखा जा रहा है ! सरपंचों का कहना है मांगे पूरी नहीं होने पर सरपंचों के द्वारा हड़ताल भी किया जा सकता है!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.