पिथौरा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय डड़सेना ने केंद्र की मोदी सरकार के आम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों दलितों, जनजातीय समाज सहित हर वर्ग की आम जनता का खास बजट है।ऐतिहासिक टैक्स रिफॉर्म्स से सबको राहत मिली है। यह बजट बुलंद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था का प्रतीक है।
इस बजट में किसान सम्मान निधी 70 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। किसानों के लिए 20 लाख करोड़ ऋण का भी प्रावधान है साथ ही साथ मोटे अनाज पर ज्यादा ध्यान देने से किसानों का आय के साथ ही साथ पड़त भूमि का भी विकास होगा।
इस बजट ने छत्तीसगढ़ के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। मिलेट मिशन का हमारे जनजातीय समाज को विशेष लाभ मिलेगा। एकलव्य विद्यालयों में भर्तियां होंगी तो वहीं हमारे तकनीकी शिक्षा संस्थानों को नवीन अवसर मिलेंगे। इस बजट में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का खाका तैयार हो गया है।
पिथौरा किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना ने कहा कि समावेशी विकास पर आधारित यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का प्रतिफल है जो देश के विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। यह बजट घरेलू मोर्चे पर जन आकांक्षाओं की पूर्ति, जन संतुष्टि, संतुलन के साथ ही विश्व में भारतीय अर्थ व्यवस्था का डंका बजाने वाला बजट है। गरीब किसान और कृषि के उत्थान की ठोस बुनियाद वाला बजट देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने तत्पर है। यह रोजगार देने वाला बजट है। आम मध्यम वर्ग और आम जनता को राहत देने वाला बजट है। देश को नई ऊंचाई देने वाला बजट है।
पिथौरा किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना ने कहा कि बजट में बड़ा ऐलान किया गया है कि 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। आयकर स्लैब में बदलाव से 15 लाख की आय होने पर वेतन भोगियों को सालाना हजारों रुपये की बचत होगी।खिलौने, ऑटोमोबाइल, मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस, टीवी, इलेक्ट्रिकल गाड़ी सस्ते होने से आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी। बजट में युवाओं के लिए 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जाने की घोषणा ऐतिहासिक है। युवाओं के कृषि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फंड की स्थापना और अगले 3 साल में एक करोड़ किसानों को नेचुरल फार्मिंग में मदद देना, साथ ही 10,000 बायो सेंटर्स बनाना युवा और कृषि क्षेत्र में एक बड़ा प्रभावी कदम साबित होगा।
कुल मिलाकर इस बजट में युवाओं के रोजगार, स्टार्टअप, मध्यमवर्ग को टैक्स से बड़ी राहत, आम जनता के उपयोग में आने वाली कई चीजों में टैक्स की कमी करने से उन्हें भी राहत मिल रही है। यह बजट भारत को विकासशील देश की श्रेणी से विकसित देश की श्रेणी की दिशा में बढ़ाने का बजट है। भारत को विश्व गुरु बनाने का बजट है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.