दिनेश कुमार साहू व्याख्याता अंग्रेजी, " मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार " " शिक्षा श्री " से सम्मानित किए गए l
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. श्री प्रेमसाय सिंह टीकम जी ने श्रीफल एवं शाॅल से किया सम्मानित l
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपाली विकासखंड पिथौरा , जिला महासमुंद में पदस्थ अंग्रेजी के व्याख्याता दिनेश कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु "" मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार " के अंतर्गत " " शिक्षा श्री " पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
दिनेश कुमार साहू अपने विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तथा विद्यार्थियों को लगातार अंग्रेजी विषय में नवाचारी शिक्षा के माध्यम से शिक्षित करते हुए अध्यापन कराते हैं एवं नि: शुल्क ग्रीष्मकालीन स्पोकन इंग्लिश की क्लास लेकर बच्चों को अंग्रेजी भाषा में बोलना सिखाते हैं |
दिनेश कुमार साहू रेडक्रॉस प्रभारी भी हैं, जो महासमुंद जिला के जिला स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस के मास्टर ट्रेनर है साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों में भी रेडक्रास के अंतर्गत प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं बच्चों को अध्यापन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राथमिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना और विद्यार्थी से एक सर्वोच्च नागरिक बनने की प्रेरणा विद्यार्थियों को लगातार प्रदान करते हैं | उनके द्वारा बच्चों को कविता कहानी लिखने के लिए भी प्रेरित कर साहित्य के क्षेत्र में रुचि पैदा किया गया और परिणाम स्वरूप विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा लिखी गई पुस्तक "हमारा साहित्य संकलन" का विमोचन भी किया गया था l
वे करोना कॉल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऑनलाइन क्लास एवं मोहल्ला क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किए एवं आम जनों को कोरोना काल में जन जागरूकता एवं सेवा कार्य हेतु राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं
संभाग स्तरीय इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए पूरे जिले के विभिन्न शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षको में हर्ष है |
उन्हें इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रसेन, जिला रेडक्रास संगठक श्री अशोक गिरी गोस्वामी, स्काउट गाइड के जिला टीम के श्री दाऊ लाल चंद्राकर जी , श्री राम कुमार साहू जी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री केके ठाकुर जी , बीआरसीसी श्री अतुल प्रधान जी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री द्वारिका पटेल जी एवं श्रीमती लक्ष्मी देवांगन जी एवं श्री महेंद्र कुमार चौधरी जी, श्री छविराम पटेल जी, श्री संतोष कुमार साहू जी , श्री लेख राम साहू जी , श्री गौरव चंद्राकर जी , श्री रमेश श्रीवास्तव , श्री भोजराज भोई जी प्राचार्य , समस्त स्टाफ श्री रत्थू लाल साहू , श्री कुलदीप साहू , श्री प्रेम लाल चौधरी , श्री शत्रुघ्न सिंह निषाद श्री धनीराम ठाकुर , श्रीमती नीलम प्रसाद, श्रीमती कुसुम लता साहू, श्री राजीव कुमार तिवारी , लीलिमा साहू, श्रीमती केसरी ठाकुर, सुश्री आंचल साहू , और शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह बरिहा , श्री हीराधार सोम, श्री कामता प्रसाद साहू , श्री लक्ष्मीकांत साहू, श्रीमती अमिता बरिहा एवं ग्रामवासी तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं महासमुंद जिले एवं पिथौरा विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.