सामूहिक विवाह में 151 जोड़ों ने लिए फेरे
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली केवलारी विधानसभा व जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम मुनगा पार में 23 फरवरी 2023 को 260 जोड़ों ने सामूहिक विवाह मैं फेरे लिए । सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की कन्यादान योजना अंतर्गत आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत केवलारी जनपद पंचायत में 260 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ । इस समुहिक विवाह योजना में अनेकता में एकता का अद्भुद समन्वय देखते ही बनता था जो कम ही देखने सुनने मे आता है ।कार्यक्रम में हिंदू रीति रिवाज के शादी जोड़ो के लिए पंडित उपस्थित थे तो, मुस्लिम रीति रिवाज के दो जोड़ो ने निकाह करवाया जिनके लिए प्रशासन ने मोलवियो की व्यवस्था को थी ।मोलवियो ने अपनी उपस्थिति में निकाह करवाकर फर्ज अदा किया ,वहीं आर्य समाज की रीति का एक विवाह संपन्न हुआ ।एवं गोंडी समाज के युवती युवतियों का विवाह गोंडी समाज के पुजारी ने संपन्न करवाया ।पंचायत विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन व जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य संगठनों का भी सहयोग देखने मिला । जनपद पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जन, प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सचिव से कार्यक्रम अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी । महिला एवं बाल विभाग के संयुक्त समन्वय से कार्यक्रम को संपन्न कराया गया । शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को दहेज सामग्री एवं चेक प्रदान किए गए ।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के सिवनी जिले से प्रतिनिधित्व करने हेतु कार्यक्रम में मध्य प्रदेश वरिष्ठ प्रांतीय सदस्य महेश चौरसिया ने प्रतिनिधित्व किया ।
मध्यप्रदेश सिवनी सी. एन. आई, न्यूज छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.