अब मध्य प्रदेश में भी होगी नारियल की खेती
जिले में नारियल की खेती करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें सिवनी जिले सहित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया । कृषि विज्ञान भवन सिवनी के प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर एन के सिह ने बताया कि जिले में नारियल की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए विभागों की समन्वय स्थापना से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था । जिसमें जिले के जागरूक उत्साहित किसानों ने एवं भारतीय किसान संघ सिवनी के पदाधिकारियों ने भाग लेकर पौधरोपण से लेकर फल तोड़ाई तक का प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण देने हेतु आंध्रप्रदेश से जानकर उपलब्ध थे जिनकी अंग्रेजी भाषा को हिंदी में सरलीकरण कर बताया गया वहीं छत्तीसगढ़ से आए किसानों का प्रतिनिधित्व हेमंत जी ने किया ।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह बघेल ने आग्रह किया कि जो जागरूक उत्साहित किसान नारियल की खेती करना चाहता है वह कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी के डॉ एन के सिह से संपर्क कर लाभ ले सकते है ।
मध्यप्रदेश सिवनी सी एन आई न्यूज छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.