थाना मोहला
दिनांक 01/02/23
खड़खडिया खिलाते हुए आरोपी को मोहला पुलिस द्वारा धर दबोचा, आरोपी सज्जाद कुरैशी से नगदी रकम 17,050/-रू एवं लक्की ड्रा पाम्प्लेट 01 नग, लकड़ी का गोटी 02 नग जप्त किया गया।
जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में थाने की टीम द्वारा सयुक्त रूप से दिनांक 31/01/2023 को ग्राम बाधाटोला, गोटाटोला के सज्जाद कुरैशी पिता सलीम कुरैसी उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं.21 गांधीनगर दल्लीराजहरा जिला बालोद को खड़खडिया खिलाते हुए रंगे हाथ पकडा गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी से कुल 17,050/रू एवं लक्की ड्रा पाम्प्लेट 01 नग, लकड़ी का गोटी 02 नग जप्त कर, आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 12/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में प्र0आर0 894 भरत मंडावी, आर. पलेश्वर सिदार, गिरीश कोमा, गजेन्द्र देवांगन, का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी :-
01- सज्जाद कुरैशी पिता सलीम कुरैसी उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं.21 गांधीनगर दल्लीराजहरा
जिला बालोद (छ0ग0)
सी एन आई न्यूज मोहला/चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.