विस चुनाव2023 में कांग्रेस को दिखाया जाएगा घर का रास्ता: नंदकुमार साय....
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ब्लॉक मानपुर के रामायण मंच मैदान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में नंदकुमार साय, अभिषेक सिंह, संजीव शाह , लल्लन प्रसाद मिश्रा,दिलीप वर्मा , नम्रता सिंह, भोजेश शाह,राधिका अंधारे, रेणुका टांडियाशामिल हुए। इस अवसर पर साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बजता है। आज प्रदेश में विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से हर संभव मदद देने के बाद भी विकास कार्य प्रदेश में नहीं हो रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को घर का रास्ता दिखाया जाएगा।अभिषेक सिंह ने कहा कि आज आदिवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। आवास योजना, पेंशन योजना, बेरोजगारी भत्ता, बेरोजगार युवाओं में आक्रोश है। आज प्रदेश में
कमीशन का खेल खेला जा रहा है।मानपुर पंचायत में विगत तीन वर्षों से सड़क बत्ती लाइट का 50 लाख रुपए विद्युत विभाग को देना है, जिसके चलते आज तक नई पानी टंकी में विद्युत व्यवस्था नहीं हुई है।
झूठे साबित हुए कांग्रेस सरकार के वादे नंदकुमार साय ने कहा राजनांदगांव के आदिवासी छात्रावास में बच्चों को मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते पालक अपने-अपने बच्चों को घर वापस ले कर आ रहे हैं। आज की स्थिति में मानपुर मोहला चौकी के ग्रामीणों
आदिवासियों में जिला निर्माण होने की खुशियां गुम हो गई है। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र ने 36 वादे किए थे जो आज तक प्रदेश में झूठ ही साबित हुआ है। संजीव शाह ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना है। कांग्रेस सरकार अपनी कार्यशैली, योजनाओं पर खरी नहीं उतरी है। कार्यक्रम कोभोजेश शाह , रेणुका टॉडिया, राधिका अंधारे,,
नेभी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मदन साहु ने एवंआभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दिलीप वर्मा ने किया...
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.