रतनपुर कलमीटर सरपंच गायत्री श्याम के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर,,,,ग्राम पंचायत कलमीटार तत्कालीन सरपंच श्रीमती गायत्री अमर सिंह श्याम का दिनांक 30-31जनवरी की दरमियानी रात को आकस्मिक निधन हो गया, जिनका आज अंतिम संस्कार कलमीटर में किया गया जिसमें पूरा ग्राम पंचायत शोक संपत रहा अंतिम दर्शन के लिए पूरा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी पूरा गांव गमगीन हो गया था यहां यह बताना लाजमी है कि उनके पति अमर सिंह श्याम पूर्व में दो पंचवर्षीय सरपंच रह चुके हैं एवं उनकी पत्नी हाल ही में हुए उपचुनाव को हॉस्पिटल में रहते हुए भी 106 वोटो से सरपंच चुनाव जीत गई 9 जनवरी मतदान के दिन भी वह हॉस्पिटल में थी उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती चली गई 21 दिन पहले चुनाव तो जीत गई लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई और उनका निधन को हो गया,वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गई उनके दो बेटे सौरभ श्याम, शुभम श्याम एवं कुमुद नाम की एक बेटी है आज पूरा ग्राम पंचायत शोक में डूबा रहा, आज ग्राम पंचायत कलमीटार की सभी स्कूलों में पूरा अवकाश घोषित किया गया एवं सभी स्कूलों में शोक सभा आयोजित करके सरपंच श्रीमती गायत्री बाई श्याम को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.