अब सीतागांव में बनेगा 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, 34 गांवो को मिलेगी सुविधा
33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन बनने से बिजली कटौती से मिलेगी निजात: इंद्रशाह मंडावी
लंबे समय से वनांचल क्षेत्र सीतागांव निर्बाध विद्युत आपूर्ति के मामले में हमेशा पीछे रहता था चूंकि नजदीकी सब स्टेशन से लंबी दूरी एवम जंगल क्षेत्र होने से विद्युत आपूर्ति हेतु ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसके निराकरण हेतु संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के प्रयास से मुख्यमंत्री विद्युत अधो संरचना विकास योजना के तहत ग्राम सीतागांव में 33/11 केवी ट्रांसफार्मर सबस्टेशन का भूमिपूजन किया गया।
क्षेत्र के विधायक एवम संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने विद्युत सबस्टेशन का विधिवत भूमिपूजन किया।
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता पीसी साहू ने बताया की सीतागांव में सब स्टेशन खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को विद्युत वितरण में आसानी होगी। फॉरेस्ट एरिया, अधिकतर झाड़ होने के कारण इस क्षेत्र में विद्युत सप्लाई में अक्सर दिक्कतों का सामना पड़ता था। अब 1 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से विद्युत सब स्टेशन बनाया जा रहा है इससे क्षेत्र के 34 गांव लाभान्वित होंगे। इसमें सीतागांव, डोमीकला एवं मुंजाल सहित 3 फीडर शामिल रहेंगे। तीनों फीडर से निर्बाध बिजली की आपूर्ति किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रशाह मंडावी ने 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दिया। उन्होंने कहा की नवीन सबस्टेशन बनने से क्षेत्र में बिजली कटौती से निजात मिलेगी। बिजली आपूर्ति हेतु नवीन सबस्टेशन क्षेत्र के लिए एक नया आयाम साबित होगा। जंगल क्षेत्र होने से बेमौसम बिजली आपूर्ति में अधिकतम समस्या होती थी, जिसका निराकरण हेतु लगातार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मांग करते आ रहे थे इसलिए सबस्टेशन स्वीकृति करा कर काम प्रारंभ कराया जा चुका है। क्षेत्र में अब विद्युत संबंधी समस्या नहीं होगा। खेती बाड़ी से लेकर सब जगह आसानी से काम बनेंगे। हमारा प्रयास है की कुछ जगह अभी भी विद्युत विहीन गांव है वहां अविलंब विद्युत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बॉक्स
संसदीय सचिव ने सीतागांव को हाई स्कूल भवन का सौगात भी दिया। जिसमें शासन से 75 लाख 23 हजार रुपए बजट में पास कराकर हाईस्कूल भवन निर्माण किया जाना है। जिसका भूमिपूजन भी विधायक के द्वारा किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यपालन अभियंता विद्युत पीसी साहू, सहायक अभियंता शिरीष मिलिंद, जनपद सदस्य श्रवन बढ़ाई, सरपंच चंदा मंडावी, कडरी प्यारे लाल, पटेल दुर्गु राम पुरोटी, मनीष निर्मल, रामाधार भूआर्य, रामकेवल विश्वकर्मा, सुजान सिंह नेताम, देवली बाई उसारे, जयंती बाई, अमृत बाई सोरी, गैंदलाल भूआर्य, संपत शेंडे, राम प्रसाद भूआर्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.