पेंशनर्स एसोसिएशन के बैठक में शामिल हुए जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन
पेंशनर्स हमारे संरक्षक एवम सामाजिक आवश्यकता है: संजय जैन
देश के सम्माननीय वरिष्ठ नागरिक के नाते पेंशनर्स एवम उनके आश्रितों के सर्वांगीण विकास एवम प्रगति हेतु सतत प्रयासरत एक सेवाभावी संगठन पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी इकाई द्वारा पेंशनर्स एवम पेंशनर्स परिवार का बैठक गोंडवाना भवन कौड़ीकसा में आहूत किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य, विधायक के प्रतिनिधि के रूप में जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन ने ग्रहण किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना कर बैठक का विधिवत शुरुवात किया गया।
जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्णानंद नेताम ने बताया की यह बैठक संगठन विस्तार के बारे में रखा गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया की सभी पेंशनर्स, परिवार पेंशनर्स सबको साथ आना चाहिए। संगठन में एकता लाने हेतु यह आवश्यक है क्यों की संगठन में ही शक्ति है।
मुख्य अतिथि संजय जैन ने पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्तिथि को प्रणाम करते हुए अपने उद्बोधन का शुरुवात किया उन्होंने कहा की संघर्षों के बीच आप सबने जो सफलता पाई है यह वंदनीय है। आप सबके सामने मेरा बोलना सूरज को दिया दिखाने जैसी बात होगी। आप पेंशनर्स हमारे संरक्षक है, आप हमारी सामाजिक आवश्यकता है।
उन्होनें बताया की विधायक जी के प्रयास से जिला में पेंशनर्स भवन का निर्माण हुआ है तथा पेंशनर्स बोर्ड के गठन के लिए भी विधायक जी के दूरदर्शिता को रेखांकित किया और मंच की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की पेंशनर्स संगठन के हित के लिए विधायक जी के सहयोग से लगातार शासन प्रशासन तक विधि सम्मत बात पहुंचाने का सफल प्रयास करेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि के द्वारा विधायक के संदेश एवम उनके द्वारा भेंट स्वरूप साल एवम श्रीफल से सभी का सम्मान किया गया।
संरक्षक एचएल शेंडे ने नवीन पेंशनर्स को अविलंब एसोसिएशन से जुड़ने का आह्वान किया। पेंशनर्स साथियों का शाल एवम श्रीफल से सम्मान करने के लिए मंच से विधायक का धन्यवाद दिया कि यह पहला मौका है जब पेंशनर्स का सम्मान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत पदाधिकारी बीडी तिवारी, गैंदराम देवांगन, माहेश्वरी, डीएन साहू, डीडी पांडे, पुरन वर्मा, सीआर देवांगन सहित 100 से अधिक पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहें।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट ...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.