Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 1, 2023

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में रखा गया 2 मिनट का मौन जिला के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में शहीद दिवस मनाया गया

 सी एन आई न्यूज़ संजू महाजन 

खैरागढ़ : स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में रखा गया 2 मिनट का मौन



जिला के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में शहीद दिवस मनाया गया


शैक्षिक संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में परिचर्चाएं और भाषण आदि आयोजित किया गया


खैरागढ़ 01 फरवरी 2023

केसीजी जिला कार्यालय, खैरागढ़ और जिले के अन्य शासकीय कार्यालय और शैक्षिक संस्थानों में कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्य कार्यालय के निर्देशनुसार, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में प्रातः 11:00 बजे 2 मिनट का मौन रखा गया। सभी संस्थानों में मौन रखकर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कार्यालय में सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कलेक्टर्स और सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश जारी किया गया था कि- 30 जनवरी शहीद दिवस के दिन प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृतियों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाए और कहा गया था कि इस दिन कार्यालय व संस्थान के दैनिक कार्यों को रोककर सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाए। सभी विभाग प्रमुखों को शहीद दिवस के आयोजन को गंभीरता के साथ और सम्मानपूर्वक मनाने के निर्देश दिए थे। 

इस अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में प्रातः 11 बजे 02 मिनट का मौन रखकर शहीद दिवस मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में परिचर्चाएं और भाषण कार्यक्रम आदि आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad