राजनांदगांव
डोंगरगढ़ की आदर्श ग्राम अंडी में श्री राम सखा भक्त गुहा निषादराज की जयंती में माननीय श्री एम आर निषाद शामिल हुए
31 जनवरी 2023 को मां बमलेश्वरी की पावन धरा डोंगरगढ़ की आदर्श ग्राम अंडी में आयोजित श्री राम सखा भक्त गुहा निषादराज जयंती में माननीय श्री एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्राम के समस्त पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने भक्त गुहा निषादराज के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही साथ ही शिक्षा को समाज विकास के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताया उन्होंने कहा कोई भी समाज बिना शिक्षा के तरक्की के सोपान तय नहीं कर सकता समाज जितना शिक्षित होगा लोगों में सकारात्मक सोच के साथ समाज में जागरुकता आएगी समाज में राजनीतिक भागीदारी का भी होना जरूरी बताया बिना राजनीतिक भागीदारी के समाज आगे नहीं बढ़ सकता हमारी संगठित समाज की ताकत का ही परिणाम है कि आज समाज के दो व्यक्ति एक विधायक एवं एक मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर आसीन होकर समाज की समस्याओं का धीरे-धीरे निराकरण करते चले जा रहे हैं सरकार में भागीदारी होने से आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा देकर नवीन मछली नीति जारी की जो मछुआरों के हित में है इसका कितना लाभ समाज के द्वारा उठाया जाएगा यह उन पर निर्भर करता है साथ ही मछुआ कल्याण बोर्ड मैं श्री राजेंद्र धीवर सहित मछुआरा समाज के 9 सदस्य सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं सरकार में राजनीतिक भागीदारी होने से ही वीरांगना बिलासा देवी केवट के नाम पर बिलासपुर हवाई अड्डा का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर मत्स्य की महाविद्यालय कवर्धा का नामकरण कारगिल में शहीद हुए स्वर्गीय श्री दुर्वासा निषाद के नाम पर अर्जुंदा महाविद्यालय का नामकरण सहित समाज के कई महत्वपूर्ण कार्य संभव हुए हैं आरक्षण के संबंध में भी सरकार के समक्ष निरंतर बातें रखी जा रही है और चर्चा चल रही है आज के परिवेश में समाज के लोगों को राजनीति के छोटे से लेकर बड़े पदों तक पहुंचने की कोशिश की जानी चाहिए जयंती की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि गंगा तट पर श्री राम एवं केवट के मध्य हुए संवाद की जीवंत झांकी को एमआर निषाद श्री राम सीता एवं लक्ष्मण तथा भक्त श्री गुहा निषादराज जी को स्वयं गंगा पार कराते हुए दिखाई दिए एमआर निषाद के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्ष श्री द्रुपद मुन्ना निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज राजनांदगांव विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोहर लाल निषाद प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश संगठन श्री समलू राम निषाद डायरेक्टर छत्तीसगढ़ मत्स्य महासंघ श्री भावेश सी अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती विद्या कनक निषाद जनपद सदस्य डोंगरगढ़ श्री हीरा सिंह निषाद ब्लॉक अध्यक्ष केवट समाज श्री जीवनराम निषाद उपसरपंच अंडी श्रीमती गोदावरी निषाद उपाध्यक्ष जिला राजनांदगांव श्री बीसे लाल निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष राजनांदगांव मंच संचालन करता सहित मछुआरा समाज के सरपंच उप सरपंच पंच जनपद सदस्य सहित ग्राम अडी के समस्त पदाधिकारी प्रबुद्ध वर्ग वरिष्ठ जन पत्रकार साथी युवा साथी सहित माताओं एवं बहन काफी संख्या में उपस्थित रहे
अंत में निषाद ने श्री बीसे लाल निषाद सहीत पंचगैहा निषाद केवट समाज परीक्षेत्र अंडी एवं बोरतालाब के समस्त पदाधिकारियों के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजन कता़ओ को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.