6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
रिपोर्ट :- संजू महाजन
लोकेशन :- केसीजी
खैरागढ़ - केसीजी जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में बैठ गई है ! छत्तीसगढ़ की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की मांग है कि उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक कलेक्टर दर में मानदेय दिया जाये,
केसीजी संघ की लता तिवारी, रत्ना साहू, पिंकी ठाकुर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज्य के सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को अनसुना किया जा रहा है स्थिति अत्यंत ही दयनीय है क्योंकि हमारा मानदेय बहुत ही कम है, सरकार ने वादा किया था कि हमारी मांगों को जल्द ही पूरा करेंगे पर अभी तक नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनिश्चितकालीन आंदोलन करने पर मजबूर हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.