राजनांदगांव
प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष भोज साहू ने डां रथिन्द्र मंडल के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारियों के लिए अपशब्द बयान बाजी करने पर मोर्चा खोला
कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग रखें है
डोंगरगांव-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में 30 जनवरी को जनपद पंचायत भवन के मिटिंग हाल में अधिकारी कर्मचारी का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया था इस बैठक में एनसीडी कार्यक्रम के तहत संविदा में पदस्थ डां रथिन्द्र कुमार मंडल के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारियों के लिए अपशब्द कहा कि नौकरी में रहते हुए जिनके मां बाप मर जाते हैं उनके बच्चे बिना योग्यता बिना ट्रेनिंग बिना वेकेंसी के भर्ती हो जाता है जिनके पास न बात करने का तजुर्बा होता है और न हीं मैनर होता है जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया इस बयान बाजी से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है इस बयान बाजी पर कर्मचारियों के द्वारा लिखित शिकायत भोज साहू ब्लाक अध्यक्ष छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ डोंगरगांव में किया गया उसके बाद संगठन के द्वारा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व कलेक्टर को करते हुए कार्यवाही करने की मांग रखें ।पी सी जेम्स उप प्रांताध्यक्ष व सत्यम हुमने जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ राजनांदगांव ने कहा कि शासन के नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति होता है लेकिन डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ संविदा डां रथिन्द्र मंडल के द्वारा इस तरह हमारे कर्मचारियों के लिए टिका टिप्पणी किया गया है जो शर्मनाक है व संगठन इसका घोर निन्दा करता है 15 दिवस के अंदर किसी भी प्रकार के कार्यवाही नहीं होने कार्य बाधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे जिसके जिम्मेदार प्रशासन होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान भोज साहू ब्लाक अध्यक्ष,पी के साव संभागीय सचिव, विवेक भावे , धर्मेंद्र साहू उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.