मोर आवास मोर अधिकार: BJP ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, नितिन नबीन बोले- कांग्रेस गरीबों के सिर की छत छीनने वाली सरकार
भूपेश बघेल गरीबों के खुन पसीने की कमाई को लुटा जा रहा – नितिन नबीन
छत्तीसगढ़ राज्य को पाकिस्तान नही बनने देंगे - नितिन नबीन
कवर्धा। मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत भाजपा छत्तीसगढ़ में विधानसभावर आंदोलन कर रही है. इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा में विधायक कार्यालय का घेराव और सभा का आयोजन गांधी मैदान में किया गया, जिसमे प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन एक दिवसीय पर पहुंचे जिसमे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर और उनकी टीम के द्वारा ठाकुर देव चौक में आदिवासी बैगा नृत्य और गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह और विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री ने आंदोलन की अगुवाई की. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वंचित हितग्रहियों ने रैली की शक्ल में कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकबर कार्यालय घेराव किया.
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.