Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 19, 2023

सिवनी के किन्नरों ने भोलेनाथ के सामने किया नृत्य: मंदिर में पूजन कर भंडारे का किया आयोजन, जिलेवासियों के लिए की प्रार्थना

 मध्यप्रदेश सिवनी सी एन आई न्यूज 

सिवनी के किन्नरों ने भोलेनाथ के सामने किया नृत्य: मंदिर में पूजन कर भंडारे का किया आयोजन, जिलेवासियों के लिए की प्रार्थना


         सिवनी मुख्यालय के कोतवाली में स्थित भगवान शिव के मंदिर में किन्नरों ने  महाशिवरात्रि पूर्व पर विशेष पूजन किया। जिले के लोगों के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी स्वस्थ रहें,निरोग रहे, सभी के बच्चे अच्छे रहे,धन धान्य से संपन्न हों। माता लक्ष्मी का वास हो।

            भोलेनाथ के सामने किया नृत्य

सिवनी जिले भर में जहां लोग भगवान शिव का पूजन अर्चन कर महाशिवरात्रि पूर्व मना रहे है। और विशेष अनुष्ठन किए जा रहे हैं। वहीं सिवनी से किन्नरों ने कोतवाली स्थित भगवान शिव के मंदिर में उनके समक्ष नाच गाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया। और भगवान शंकर की आराधना को।साथ ही भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किन्नरों ने मंदिर में भोलेनाथ के भजन गए।शिव जी के सामने विधि विधान से पूजन किया।

            भंडारे का किया आयोजन

सभी किन्नरों ने स्वयं के खर्चे से मंदिर में पूजन पाठ के बाद प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया। वहीं उनके सहयोग में कोतवाली थाना प्रभारी एमडी नागोतिया भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना किन्नरों ने भगवान भोलेनाथ से की।शिव जी के सामने कहा कि जिले के सभी लोग स्वस्य रहें। एवं किसी भी प्रकार की परेशानी उन पर ना आए। सभी सुख शांति से जीवन यापन करें।

          नकली किन्नरों से रहे सावधान

किन्नरों की अध्यक्ष कशिश ने जिले वासियों से कहा है कि किन्नरों से सावधान रहें। जिले में बहुत सारे नकली किन्नरों घूम रहे है,जो बेवजह लोगों की परेशान करते हैं। जिनके कारण असली किन्नरों की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे नकली किन्नरों से सावधानी बरतें है।इसकी जानकारी स्थानीय थाने में या किन्नरों को दें।

         नकली किन्नर लूट की कर चुके हैं वारदात

कशिश किन्नर ने बताया कि बीते वर्ष कुछ नकली किन्नर शहर के कुछ लोगों के घर भी गए थे। जिनके घर से लूट की घटना कर चुके हैं। इसीलिए नकली किन्नरों से सावधान रहें। किन्नर को अध्यक्ष कशिश ने यह भी बताया कि आगामी समय में किन्नरों का एक बड़ा आयोजन सिवनी में किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों किन्नर होंगे।

छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad