हमारी सरकार ने गांव को शहरी अर्थव्यवस्था से जोड़ा, योजनाओं ने इसे सरल बनाया – विधायक छन्नी साहू
टाटा मैजिक में महिला कार्यकर्ताओं के साथ सवार होकर पहुंची विधायक
राजनांदगांव।
खुज्जी विधानसभा में जारी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सोमवार को ग्राम भेजराटोला से शुरु हुई। विधायक श्रीमती छन्नी साहू महिला कार्यकर्ताओं के साथ टाटा मैजिक में यात्रा करते हुए गांवों तक पहुंची। उनके साथ कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों का कारवां दर्जनभर गांव होते हुए देर शाम ग्राम चांदो पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए यात्रा के उद्देश्यों और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई।
भेजराटोला से निकलकर यात्रा ग्राम गोटाटोला, हालाडुला, चारभांठा कु, कुल्हाड़ी, नादिया कु, मोतीपुर, मानिकपुर, धनगांव, बंशीबंजारी, भंडारीभरदा होते हुए ग्राम चांदो पहुंची। यात्रा में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के साथ विधायक छन्नी साहू ग्रमीणों से मिलती रहीं। यहां भी उनकी सादगी देखने को मिली। वे जगह-जगह ग्रामीणों से उनके ही परिवेश के अनुरुप मेल-मुलाकात करतीं दिखीं।
यात्रा के दौरान विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि - सशक्त गांव से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाओं का संचालन की उसमें ज्यादातर गांव को शहरी अर्थव्यवस्था से जोड़ने वाली योजनाएं थी। इन्ही योजनाओं के सही संचालन और लाभ दिलाने के उद्देश्य से ही यह हाथ जोड़ो यात्रा चल रही है जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहें है। जो आपसी सद्भाव व सहयोग से प्रेरित है,चाहे वह किसान हो या कर्मचारी या युवा, हर वर्ग के लिए हमारी सरकार ने अनेक योजनाओ का संचालन किया है जिसका सीधा सीधा लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है।
विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा ने कह कि - हमारी सरकार ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगो पर अपनी मुहर लगाते हुए क्षेत्र को विकास पथ पर लाकर खड़ा कर दिया है जो हम सबके लिए गौरान्वित करने वाला है। आज हर विभाग के कार्य इस विधानसभा में हुए है जो कई वर्षों से लम्बित थे।
ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल खान ने कहा कि - बीजेपी लोगो को धर्म जाति के आधार पर केवल लड़ाने का काम करती है। जिसको जोड़ने के उद्देश्य से हमारी कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की उसी तर्ज पर हम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कर रहें है। जिसका दूरगामी परिणाम हमें आने वाले समय मे देखने को मिलेगा और राष्ट्रीय स्तर पर हम पुनः सत्ता को प्राप्त करेंगे और देश को आगे ले जाएंगे।
यात्रा में जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, कुमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान,जनपद सदस्य देव पन्द्रों, जनपद सदस्य ओमप्रकाश पड़ोति, चुमन्न साहू, डुमेश्वर साहू, चंद्रिका वर्मा, ओमकार, इंद्र कुमार, हरमीत बघेल, जगदीश बघेल, भागीरथी राणा, विक्रम राठौर, डेबिट कारते, राकेश बारले, भविभूति साहू , ,महेंद्र साहू, चंद्रभान साहू, चुरामन नायक, ,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश शुक्ला, उमराव चंद्रवंशी, पन्ना साहू, फ़क़ीर साहू, मालती कुंजाम, तीजिया बाई, कांति बाई, जयपाल यादव, डुमेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, धनंजय बघेल, महाबति, ललिता बाई, आत्माराम तुमरेकी, नरेंद्र निर्मलकर रमेश साहू, घनसाय नायक, पवन साहू, बलीराम पन्नालाल, गोविंद कौशिक, लालचंद साहू, विशाल बघेल, गिरधारीलाल साहू, कामता प्रसाद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी-सदस्य व ग्रामीण शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.