डोंगरगढ़ नगर के कालकापारा मे विगत वर्षों की भांति ही छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से सभी समाज द्वारा सम्मिलित रूप से मनाई गई।
कार्यक्रम में समस्त कालकापारावासी माताएं बहने बुजुर्ग व बच्चे सम्मिलित हुए। शिवाजी महाराज की छवि का पूजन कर श्री संतोष शुक्ला, विजय विश्वकर्मा, राजेश शेन्डे, संतोष भूते, विनय विश्वकर्मा, अविनाश ब्राहम्णकर, अशोक शेन्डे, जितेन्द्र हिरवानी, अश्वनी शुक्ला व अवधेश शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रशनोत्तरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा बच्चों को सभी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। श्री अविनाश ब्राहम्णकर जी छत्रपति शिवाजी के जीवनी पर थोड़ा प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का बहुत अच्छा संचालन बहन जोश्पिना डेविड(रूबी) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री रमन डोंगर के द्वारा किया गया
कार्यक्रम की समस्त रूप रेखा अभिषेक शुक्ल, आयुष शेन्डे, राघव शुक्ला द्वारा रची गई
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.