Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 23, 2023

सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करने तथा ठेका श्रमिकों के वेतन वृद्धि की मांग को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू)के आव्हान पर मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपा गया

सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करने तथा ठेका श्रमिकों के वेतन वृद्धि की मांग को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू)के आव्हान पर मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपा गया 

 


 

CNI News बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख:- प्रदीप सहारे 

दल्लीराजहरा :- सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करने तथा ठेका श्रमिकों की वेतन बृद्धि की मांग को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज दल्लीराजहरा में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में खदान के नियमित एवं ठेका श्रमिकों ने माइंस कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि NJCS की वर्षों से चली आ रही परिपाटी को तोड़कर बहुमत के आधार पर वेज रिवीजन, डासा एवं बोनस का MOU किया गया ,जिसके कारण कर्मचारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं ठेका श्रमिकों को वेतन बढ़ोतरी के नाम पर फुटी कौड़ी भी अब तक नही दिया है। 




जबकि पिछले NJCS मीटिंग में प्रबंधन ने तीन माह के अंदर सभी लंबित मुद्दे हल करने का वादा किया था , लेकिन आज आठ माह बीत जाने पर भी प्रबंधन ने मीटिंग तक नहीं बुलाई है। प्रबंधन की इसी वादाखिलाफी और नकारात्मक रवैया के खिलाफ सेल के नियमित व ठेका कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। सेल के नियमित व ठेका कर्मचारियों के आक्रोश का नेतृत्व करते हुए आज स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू)के आव्हान पर पूरे सेल में यह चेतावनी धरना प्रदर्शन जारी है। इसी परिपेक्ष में आज दल्ली राजहरा माइंस मे धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन को आगाह किया जा रहा है कि जल्द से जल्द नियमित कर्मचारियों के लंबित मुद्दों एवं ठेका मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी के मामले को सुलझा लिया जाए, वरना स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इस दौरान यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेल प्रबंधन का रवैया बेहद भेदभाव पूर्ण है जहां अधिकारियों को लुटाने के लिए प्रबंधन के पास भरपूर खजाना है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को देने के नाम पर सिर्फ घाटा ही घाटा है। प्रबंधन का यह भेदभाव पूर्ण रवैया अब कर्मचारियों को नागवार गुजरने लगा है। इसलिए सेल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। नियमित कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ठेका मजदूरों का उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद उनकी वेतन वृद्धि पर प्रबंधन द्वारा लेटलतीफी करना, यह दर्शाता है कि प्रबंधन को ठेका मजदूरों की तनिक भी चिंता नहीं है। 



प्रबंधन की इस भेदभावपूर्ण नीति को समझते हुए हाल ही में बोकारो स्टील प्लांट में सीटू के नेतृत्व में 12 फरवरी को ठेका मजदूरों का विशाल कन्वेंशन आयोजित किया गया था, इस कन्वेंशन में आर पार की लड़ाई की रणनीति तय की गई है जिसके तहत आज संघर्ष के प्रथम चरण की शुरुआत कर दी गई है यदि जल्द ही ठेका मजदूरों के वेतन सहित नियमित कर्मचारियों के लंबित मामलों पर प्रबंधन ने सकारात्मक हल नहीं निकाला तो आगे समूचे सेल में हड़ताल जैसी कार्रवाई से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।प्रदर्शन के पश्चात सेल चेयरमेन के नाम मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें तत्काल मीटिंग बुलाकर तमाम लंबित मुद्दों को हल करने की मांग किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad