Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 26, 2023

श्री महावीर गौशाला के चुनाव संपन्न: अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल, मंत्री श्री सत्यनारायण सिंघानिया सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित।

 श्री महावीर गौशाला के चुनाव संपन्न: अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल, मंत्री श्री सत्यनारायण सिंघानिया सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित।


सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी

गौ माता की सेवा ही प्रमुख ध्येय: सियाराम


रायपुर- गोपालन, गौ सेवा को अपना ध्येय वाक्य मानकर संचालित छत्तीसगढ़ की अग्रणी, एवम् छत्तीसगढ़ शासन से यति यतन लाल पुरस्कार प्राप्त संस्था श्री महावीर गौशाला, रायपुर के नवीन सत्र के चुनाव, चुनाव अधिकारी सीए  पुखराज जैन, सहायक चुनाव अधिकारी  विनय शर्मा जी के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया श्री महावीर गौशाला स्थित सभागार में प्रारंभ हुई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल,  उपाध्यक्ष श्री ललित सिंघानिया, मंत्री श्री सत्यनारायण सिंघानिया, कोषाध्यक्ष श्री गोकुलदास डागा, सहमंत्री श्री श्रीराम अग्रवाल निर्वाचित घोषित किए गए।

सभा में सभी के नामों पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति जाहिर करते हुए इन्हें सर्व सम्मत पदाधिकारी घोषित किया।

निर्वाचन की प्रणाली में  पुखराज जी ने सभा से अलग-अलग पदों के लिए नाम आहूत किया, और अंत में सभी सर्व सम्मत नामों पर सर्वसम्मति बनती गई जिसे चुनाव अधिकारी ने, बारी-बारी से निर्वाचित घोषित किया।


सभा में वरिष्ठ सदस्य शिवराज भंसाली, ललित तिवारी, मनमोहन अग्रवाल ,  सुभाष अग्रवाल,  प्रदीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल,  रोहित सिंघानिया , बी एच मिश्रा,गोपाल मिश्रा, सूरज प्रकाश राठी, रामरतन साहू, हरीश जग्गी, शिव सिंघानिया राधेश्याम अग्रवाल राजू डॉ मनोज मुरारी लाल अग्रवाल, अजय खेतान, नंदकिशोर अग्रवाल, एसके भार्गव, महेंद्र पांडे, अजीत कुमार, आनंद शर्मा, राजेश्वरी प्रसाद मिश्रा, राणा जय कुमार भारती, वेदव्रत आर्य, अशोक कुमार लालवानी, अरविंद सील, प्रमेंद्र पांडे, सुजीत ठाकरे, पंडित पंकज शुक्ला, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,  जय अग्रवाल,  नवीन भूषणिया, श्लोक अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

सभा के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष, गोकुल दास डागा ने पढ़ा और चुनाव अधिकारी सहित सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, गौ माता की सेवा ही उनका प्रमुख ध्येय है, वे आप सभी के सहयोग से इस महावीर गौशाला को न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad