श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना साल्हेवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अधि0/कर्म0 को अच्छे कार्य करने पर प्रशस्त्रि पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया।
जवानो से मिलकर जवानो का मानसिक, शारिरीक एवं पारिवारीक समस्याओ से रूबरू होकर मनोबल बढ़ाया।
आज दिनांक 27.02.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा थाना साल्हेवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना भवन का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो को ड्यिूटी के संबंध में विशेष दिशा निर्देश देते हुए थाना भवन की नियमित साफ सफाई हेतु निर्देश दिया गया थाना साल्हेवारा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण कर्मचारियो को एलर्ट रहते हुए सावधानी बरतने एवं नक्सल आसूचना संकलन पर ध्यान देने के संबंध में हिदायत दिया गया साथ ही साथ अकेले दूकेले नही घूमने के संबंध में सक्त निर्देश दिया गया थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ साथ अवैध शराब बिक्री, शराब परिवहन तथा सट्टा, जुंआ पर अंकुश लगाने हेतु शक्त हिदायत दिया गया तथा थाना साल्हेवारा में पदस्थ अधि0/कर्म0 जो वर्ष 2022 में अपने कर्तव्य के प्रति अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्त्रि पत्र देकर तथा थाना गातापार एवं खैरागढ़ से आये नक्सल अभियान के जवानो को नक्सल अभियान के प्रति विशेष निर्देश देते हुये उक्त जवानो को उत्साहवर्धन हेतु नगद राशि से सम्मानित किया गया तथा थाना साल्हेवारा के आरक्षक राकेश जायसवाय के उसके गजल गायन के प्रतिभा को देखते हुये उक्त जवान के उत्साहवर्धन बढ़ाने हेतु नगद राशि से सम्मानित किया गया एवं जवानो को उनके मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारीक समस्याओ के संबंध में हाल चाल पूछकर जवानो का मनोबल बढ़ाया गया।
सीएनआई न्यूज़ के लिए साल्हेवारा खैरागढ़ गंभीर दास मानिकपुरी के साथ सोमेश कुमार लहरें की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.