खैरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
दिनांक 26.02.2023 को प्रार्थी मेघराज साहू पिता परसराम साहू उम्र 55 वर्ष साकिन साल्हेभर्री थाना खैरागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक के सुबह पता चला की प्रार्थी के छोटे भाई फत्तेलाल साहू को उनका लड़का टिकेन्द्र साहू ने टंगिया मार का हत्या कर दिया है तब सुबह 06.30 बजे अपने बड़े भाई गोपाल के साथ जाकर देखा तो फत्तेलाल साहू का शव उनके घर के उनके कमरे मे पड़ा हुआ था सिर में गहरा चोंट का निशान दिख रहे थे। टिकेन्द्र को पुछा तो उसने बताया पैतृक संपत्ति को बेवजह बिक्री कर बिगाड़ रहा था मना करने पर आयेदिन घर में गालि गलौज लड़ाई झगड़ा करता था जिससे परेशान होकर हत्या कर दिया। कि रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्र0 83/2023 धारा 302 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारी को अवगत कराया बाद पुलिस अधीक्षक महोदय जिला केसीजी सुश्री अंकिता शर्मा (आईपीएस.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन में तथा श्रीमान पुुुुुुुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश देवदास के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मय पेट्रोलिंग पार्टी तत्कार रवाना हुए। आरोपी के घर ग्राम साल्हेभर्री में पर दबिश देकर मौके पर घेराबंदी करते हुए आरोपी टिकेन्द्र साहू पिता फत्तेलाल साहू को हिरासत में लिया गयाा। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जो माननीय न्यायालय पेश की जाती है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ स्टाप सउनि0 बिरेन्द्र चंद्राकर सउनि0 मयाराम नेताम, प्र0आर0 793 तेजान सिंह, आर0 660 डुलेश्वर साहू, आर0 272 मुरली वर्मा की अहम भूमिका रही है।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.