प्रदेश कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा करेगे गुण्डरदेही के धमतरी चौक मे चक्काजाम।
गुण्डरदेही । प्रदेश कांग्रेस सरकार के संरक्षण एवं लचर कानून व्यवस्था के कारण छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की हो रही निर्मम हत्या के विरोध मे प्रदेश भाजपा के आव्हान पर एवं जिला भाजपा बालोद के निर्देशन मे गुण्डरदेही भाजपा मंडल द्वारा शुक्रवार 17 फरवरी को नगर के धमतरी चौक मे दोपहर दो से चार बजे तक धरना-प्रदर्शन व चक्काजाम किया जाएगा जिसमे जिला के पदाधिकारी के आलावा गुण्डरदेही मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल होगे गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने उक्त कार्यक्रम मे मंडल के सभी कार्यकर्ता नगर के पार्षद गण जिला व जनपद के सदस्य गण व आम नागरिको को शामिल होने अपील की है
*CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.