Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 22, 2023

भाजपाइयों ने घेरा विधायक निवास।

 भाजपाइयों ने घेरा विधायक निवास 



 सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद। मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। गुरुर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए और राज्य की भुपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी,भाषणबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने आवास योजना, शराब बंदी, कोल खनन, रेत खनन धान खरीदी सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। 

मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी विधायक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू उपस्थित रही।इस दौरान उन्होंने कहा जो सरकार गरीबों की योजना छीन रही है उस सरकार बदलनी हैं।उन्होंने कहा मोर आवास मोर अधिकार बहुत बड़ा मुद्दा है, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसानों का हक मार कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा हैं।उन्होंने कहा हिल रही है कांग्रेस की दीवारें पत्तों की तरह, शर्त है कि कांग्रेस की बुनियाद हीलना चाहिए ,शौक नहीं है भीड़ इकट्ठा करने का सीने में लगी चिंगारी, ज्वाला बननी चाहिए ।उन्होंने कहा आवास से वंचित गरीबों की हाय प्रदेश सरकार को लगेगी। कांग्रेस पार्टी के पूरे विधायकों को गरीबों का आवास दिलाने अपने मुखिया से राज्यांश देने को कहना चाहिए।उन्होंने कहा वर्तमान सरकार कमीशन खोरो दलालों भ्रष्टाचारियों की सरकार है। इनकी महत्वकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी जीरो बजट की योजना है और

इस योजना में केंद्र के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा सरपंचों को दबाव डालकर 15वे वित्त मनरेगा के पैसों को इस योजना पर लगाने को कहा जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के विधायक केवल उद्घाटन करते हैं जो पूर्व सरकार ने दिया भूमि पूजन करने एक भी पैसे इनका नहीं लगी है और इस सरकार के चेहरे पर जो लाली है वह कोयले की दलाली है। इस क्षेत्र में सट्टा खेलने खिलाने अवैध उत्खनन की गूंज पूरे प्रदेश में है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय विधायक आज तक क्षेत्र की एक भी समस्याओं को विधानसभा की सदन पर नहीं रखी हैं जो दुर्भाग्य की बात है।

पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ी की सम्मान की बात करने वाले भूपेश बघेल की सरकार को राज्यसभा में भेजने छत्तीसगढ़ से तीन छत्तीसगढ़िया नहीं मिले जो अन्य राज्यों से राज्यसभा सदस्य चुने है। आज अकेले बालोद विधानसभा में 7053 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का घर नही बनने दिया वेटिंग आवास, आवास प्लस की सूची की बात ही छोड़ो वही बालोद जिले में 22191 मकान जो बन जाने चाहिए थे। प्रदेश सरकार ने नहीं बनने दिया इस क्षेत्र में महिला विधायक महिलाओं के नाम से आवास बने उनकी आवास की मांग को मुख्यमंत्री को पुरा करने के लिए रखनी चाहिए गरीबों के अधिकार की बात कांग्रेस के विधायक नहीं करते यह छत्तीसगढ़िया की ढोंग करते हैं।  


जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा का आलीशान बंगला तैयार हो जाता है पर गरीबों की आवास के लिए अपने मुख से बात भी नहीं करती हैं क्षेत्र की जनता अपने आवास के लिए उनसे पूछ रही हैं कि उनका आवास का क्या हुआ।


प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार 2500 रु में धान खरीदी की बात करती है। केंद्र सरकार 2160 रुपए धान खरीदी कर रही हैं और राज्य सरकार शेष340रु को चार किस्तों में देकर किसानों की सरकार होने का वाहवाही बटोर रही हैं।उन्होंने कहा धान खरीदी के लिए केंद्र की मोदी सरकार 150 करोड़ रु ट्रांसपोर्टिंग, 3000 करोड़ धान खरीदने ,150 करोड़ सुतली ,300 करोड़ सोसाइटी के रखरखाव के लिए 4% कमीशन दे रही है।उन्होंने कहा किसानों के साथ जो वायदे सत्ता में आने के लिए किया गया था वो आज भी अधूरा है क्योंकि आज भी किसानों की कर्ज़ माफी नहीं हुई हैं।उन्होंने कहा पूर्ण कर्ज़ माफी की बात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया गया था लेकिन सिर्फ सोसायटी में लेनदेन करनेवाले किसानों का कर्ज़ माफी हुआ है और जिन किसानों ने राष्ट्रीय बैंक से कर्ज लिया था उसका आज तक कर्जमाफी नहीं किया गया है।उन्होंने कहा सिर्फ सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र तैयार किया था और यही घोषणा पत्र कांग्रेस को आने वाले चुनाव में ले डूबेगा।उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है लगातार विगत 2 वर्षों से करोना काल के कारण 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज वितरण, जो आज भी निरंतर चल रहा है।किसानों सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60% अंशदान का वितरण शामिल हैं।उन्होंने कहा डॉ रमन सिंह की सरकार ने15 वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया परंतु जैसे ही भूपेश सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर सत्ता में काबिज हुई, वैसे ही पूरे प्रदेश का विकास कार्य ठप हो चुका है।


सभा कोपूर्व विधायक प्रीतम साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू,छगन देशमुख, सुरेंद्र देशमुख,दीपा साहू,दुर्गानंद साहू,नंद किशोर शर्मा, शर्मा,जितेंद्र साहू ,कृतिका साहू,आदित्य पिपरे,कमलेश सोनी ,ठाकुर राम चंद्राकर आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान यज्ञदत्त शर्मा,यादराम साहू, खेदूराम साहू, ईशा प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,प्रेम लाल साहू, सुशीला साहू, लीला शर्मा, खिलेश्वरी साहू,जगदीश देशमुख,दानेश्वर मिश्रा,पार्थ साहू,रौनक कत्याल,नरेश साहू,डामेश्वरी साहू,नीता साहू ,संध्या साहू ,हितेश्वरी कौशिक,मनोहर सिन्हा, अजेंद्र साहू, हरिश्चंद्र गंजीर,संतोष कौशिक,अमित चोपड़ा,संतोष गंगबेर,पन्नालाल साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad