मटर खाओ प्रतियोगिता में श्रीमती गीता देवांगन प्रथम
मातृ सम्मेलन में नोहर दास साहू जी का स्वेच्छिक सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
पिथौरा समीपस्थ ग्राम कौहाकुड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमशंकर पटेल पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज अध्यक्षता श्रीमती ज्योति जोशी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिथौरा विशेष अतिथि जयलाल प्रधान जिला समन्वयक ग्राम भारती नोहर दास पूर्व प्रधानाचार्य हेमंत कुमार पंडा प्रधानाचार्य झलप श्री रामललन सिंह पूर्व प्रधान पाठक, श्रीमती सुशिल कान्ति पटेल सोनऊ राम यादव नन्दलाल पटेल गयाराम पटेल श्रीमती यशोदा पटेल बाबूलाल यादव विद्या नन्द पटेल भगवान दास यादव श्यामलाल पटेल विषेश रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में नोहर दास साहू जी को स्वेच्छिक सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय परिवार व पालकों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि प्रेमशंकर पटेल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय जहां शिक्षा के साथ साथ संस्कार की शिक्षा दी जाती है। राष्ट्र निर्माण का कार्य किया जाता है। अध्यक्षता कर रही श्रीमती ज्योति जोशी ने कहा है कि विद्या भारती की जानकारी देते हुए विद्यालय के विकास में पालकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक प्रधान ने जिला में चल रहे विद्यालय का वृत प्रस्तुत किए। हेमंत पंडा ने संकुल में चल रहे विद्यालय गतिविधियों की जानकारी दी।रामललन सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सुशील कान्ति पटेल ने कहा कि शिक्षा के लिए माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। नोहर दास साहू ने स्वेच्छिक सेवा निवृत्त होने पर कहा कि भैया बहनों व विद्यालय के सर्वांगीण विकास ग्राम विकास के लिए मैं अपनी सेवाएं जीवन भर देते रहूंगा। उन्होंने अपने 32 वर्ष तक किए गए सेवा को याद किया। सभा को पूर्व छात्रा कु सुमन पटेल सहायक प्राध्यापक पिथौरा, विद्या नन्द पटेल बाबूलाल यादव ने भी सम्बोधित किए। विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात माताओं के खेल का आयोजन किया गया। मटर खाओ प्रतियोगिता में श्रीमती गीता देवांगन प्रथम सेतकुमारी चौहान द्वितीय सीमन मानिकपुरी तृतीय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में श्रीमती यशोदा पटेल प्रथम गीता देवांगन द्वितीय श्रीमती प्रेम बाई दीवान तृतीय स्थान पर रहीं।सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात माताओं के खेल का आयोजन किया गया। मटर खाओ प्रतियोगिता में श्रीमती गीता देवांगन प्रथम सेतकुमारी चौहान द्वितीय सीमन मानिकपुरी तृतीय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में श्रीमती यशोदा पटेल प्रथम गीता देवांगन द्वितीय श्रीमती प्रेम बाई दीवान तृतीय स्थान रहीं।सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य श्रीमती भारती सेन आचार्य चमेली साहू , नीरा,कु नूतन श्रीमती पुन्नी कुर्रे तेजस्वी साहू मंहगु दास, शाला विकास समिति व पालकों का विषेश योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डिगम लाल साहू पूर्व प्रधानाचार्य झलप व आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक सोनऊराम यादव ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.