थाना खड़गांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही
हत्या के आरोपी को 06 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
जमीन बटवारा को लेकर था भाईयो में विवाद
छोटे भाई ने की मंझले भाई की हत्या
मडाई त्यौहार के दिन अकेले पाकर दिया घटना को अंजाम
चौकी। दिनांक 04.03.2023 को प्रार्थी राहित कुमार मण्डावी पिता स्व. दुबाराम मण्डावी निवासी साहू पारा कोसमी थाना खडगांव उपस्थित आकर अपने मंझले भाई ओम प्रकाश मण्डावी की मृत्यु के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई राम प्रसाद मण्डावी जमीन बटवारा को लेकर ओमप्रकाश मण्डावी को मारपीट करने से चोट आने से मृत्यु होना बताया की प्रार्थी के रिपोर्ट पर से थाना खड़गांव में अपराध कमांक 29 / 2023 धारा 302 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक जिला मोहला - मानपुर-अं. चौकी श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति०पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनु० अधि० मानपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना खड़गांव प्रभारी उप निरी0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर अपराध कायमी से 06 घण्टे के भीतर के मृतक ओम प्रकाश मण्डावी का हत्यारा रामप्रसाद मण्डावी पिता स्व० दुबाराम मण्डावी उम्र 32 वर्ष साकिन साहूपारा कोसभी को गिरफतार कर दिनांक 05.03. 2023 को मान न्यायालय अं. चौकी से न्यायायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी उप निरी0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि गंगसाय किरंगे प्र. आर. 1695 रमेश कोरेटी प्र.आर. 465 जयचंद माहला, आर0 1291 संतोष ठाकुर, आर. 531 रवि साहू आर. 1231 बिसाहू यादव आर0 1635 कलेश नेताम एंव आर0 883 देवेन्द्र ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.