Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 5, 2023

होली से पूर्व आयोजित रंग दे के आंगन में झूमें लोग नए जमानें और पुरानी संस्कृति के संगम पर लोगों नें जंताया विश्वास पहुचे परिवार सहित ।

 होली से पूर्व आयोजित रंग दे के आंगन में झूमें लोग


नए जमानें और पुरानी संस्कृति के संगम पर लोगों नें जंताया विश्वास पहुचे परिवार सहित ।

खैरागढ़ / छुईखदान - नगर के युवाओ की एक टीम की ओर से इस बार होली एवं उसके आगमन को नए जमाने के हिसाब से मनाने की योजना को जमीनी स्तर पर आयोजित करने की योजना के तहत एक सुरक्षित सांस्कृतिक संस्कारित एवं उत्साह उल्लास पूर्वक मनाने को लेकर नए जमाने एवं पूरानी संस्कृति को मिलाकर रंग भरे रस भरे स्वाद भरे आयोजन को रंग दे के नाम से स्थानीय राज महल स्थित मैरिज गार्डन मे आयोजित किया गया जिसके लिए आयोजन समिति से जुड़े युवा योजना से लेकर उसे मूर्त रूप देनें के लिए गत एक माह से दिनरात एक किए हुए थे और वह दिन भी आया जब नगर एवं आसपास के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से उक्त आयोजन मे ंशामिल होनें के लिए अकेले ही नही परिवार सहित इस मस्ती भरे आयोजंन का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे जिसमें रंगीन खेल संगीत रेन डांस स्वाद भरा दोपहर गुलाल फायरिंग ठंडाई आदि वह सबकुछ था जिसकी कल्पना आगंतुकों ने नही की थी।


      ( इस क्षेत्र के लोगों का प्रत्यक्ष उपस्थिति एवं समर्थन रहा )

     खैरागढ छुईखदान गंडई शहरों के अलावा ग्रामीण अंचल से लाग उक्त रेनडांस का हिस्सा बननें एवं होली पूर्व आयोजित रंग दे को सफल बनानें के लिए बाकायदा टिकट कटाकर प्रवेश लिए जिसमे सामाजिक संस्थाओं के सदस्यगण,स्कूली महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं सहित व्यापार,शासकीय सेवा,पत्रकार ,ठेकेदारी, एजेंसियों, राजनिति आदि के क्षेत्र मे ंअग्रणी स्थान रखने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्तिका महोबिया छोटे राजा देवराज किशोर दास संजय महोबिया संजीव दुबे जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सज्जाक खान देव वैष्णव सुदीप श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव सहिंत नगर के गणमान्य लोगों ने अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति देकर आयोजन को न केवल सफल बनाया अपितु समर्थन भी दिया। एक तरफ लड़कीयों का ग्रुप तो दुसरे तरफ लड़को का ग्रुप डांस उसमें पानी की बौछारों ने पुरे कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया।


                 ( फन के साथ चटकारे व्यंजनों की व्यवस्था नें लोगों को आकर्षित किया )

     इस भरी दुपहरी में रंगों के बौछार के बीच फन एवं डांस एक गरमा देनें वाली प्रक्रिया थी परन्तु  आयोजको की ओर से आयोजन मे विशेष रूप से शामिल रैन डांस से लोगों को लगातार तरबतर कर इस भीषण गर्मी से राहत देने का प्रयत्न किया गया तो वहीं पर पेट पूजा के लिए आयोजकों की ओर से विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के चटकारे व्यंजनों चाट दोशा गुपचुप टिकिया चाउमिन पनीर चिल्ली कोल्ड ड्रिंक्स आदि की व्यवस्था नें चार चांद लगा दिया था जिसे लेकर परिवार एवं बच्चों के साथ आए लोग भरपूर आनंद लेते नजर आए एवं आयोजन को सफल करार दिया।


 ( डी जे सहित गुलाल की बौछार का आनंद बना रहा )

    एक ओर जहां आजकर होली की हुड़दंग को लेकर लोग ऐन होली के दिन घरों पर ही दुबके नजर आने लगे है,वहीं पर इस आयोजन मे लोग खुलकर घरों से निकले और रंग दे का मजा लिया जिसमे पहली बार पूरे मैरिज गार्डन एवं आसपास के क्षेत्र केा गुलाल के धमाकेदार बौछार से रंगीन कर दिया था,वहीं एंकरिंग एवं डी जे के खनक ने सभी को झूमने नाचनें इतराने पर मजबूर कर दिया।


इस रंग दे कार्यक्रम में संगीत नगरी खैरागढ़ के छात्रों युवाओं से लेकर राजनांदगांव और समीप के नगर गण्डई के युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जो  दोपहर 11 बजे से लेकर शाकम 4 बजे तक चलता रहा। आयोंजको ने आमजन के प्रभाव के कारण दोहर 5 बजे से सभी के लिए रंग दे कार्यक्रम को मुफ्त कर दिया जिसमें सभी वर्ग के बच्चों ने रंग दे कार्यक्रम का मजा लिया ।

        इस प्रकार से रंग देे के नाम से युवाओ की ओर से आयोजित होली पूर्व रंगीन आयोजन को लोगों का भरपूर स्नेह प्राप्त हआ है जिसमे रंग गुलाल भांग खानपान बारिश संस्कार संस्कृति फन डांस डीज सहित वह सबकुछ रहा जो आज के समाज के युवाओ को चाहिए। 

          उक्त आयोजन को सफल बनानें में अंकित गुप्ता निलेश गुप्ता सागर महोबिया अनुराग सोनी स्वपनिल वैष्णव प्रशांत वर्मा पुष्पेन्द्र भठचमन वैष्णव प्रवीण सिंह आयुश सिंह अरविन्द सिंह राज वैष्णव सोएब खान आकाश गुप्ता शैव्या वैष्णव  अंजलिना गुप्ता उदिता त्रिपाठी अंजली महोबिया सहिंत छुईखन के छोटे राजा देवराज किशोर दास आदि का सराहनीय योगदान रहा ।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad