Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 3, 2023

मुंगेली....मसाला की खेती कर समूह की महिलाएं प्राप्त कर रही हैं अच्छी आमदनी पण्डोतरा की अन्नदाता महिला स्वसहायता समूह ने धनिया से कमाए 10 हजार रूपए

 मुंगेली....मसाला की खेती कर समूह की महिलाएं प्राप्त कर रही हैं अच्छी आमदनी



पण्डोतरा की अन्नदाता महिला स्वसहायता समूह ने धनिया से कमाए 10 हजार रूपए 


मुंगेली 03 मार्च 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत के मार्गदर्शन जिले में मसाला की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते जिले के किसानों के साथ ही सामुदायिक बाड़ियों में काम करने वाले स्व सहायता समूह भी मसाले की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पण्डोतरा में अन्नदाता महिला स्व सहायता समूह द्वारा सामुदायिक बाड़ी का कार्य किया जा रहा है। जिसमें समूह को मसाला की खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त हुई है। समूह को सामुदायिक बाड़ी में उत्पादित धनिया बीज के विक्रय से 10 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त हुआ है। 

          कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार धनिया, हल्दी, मिर्च एवं मेथी की खेती के लिए जिले की जलवायु अनुकूल है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि मसालों की खेती के लिए किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत सहायता दी जा रही है। जिसमें धनिया के लिए 164 कृषकों को एवं मिर्च के लिए 112 किसानों को लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 20 सामुदायिक बाड़ियों में उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए भी 20 महिला स्व सहायता समूहों को लाभांवित किया गया है।


सी एन आई न्यूज़ मुंगेली से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad