मुंगेली....जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
दावा आपत्ति 20 मार्च तक
मुंगेली 03 मार्च 2023// जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 20 मार्च तक स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय पर भेजा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ड्रेसर ग्रेड 01, ड्रेसर ग्रेड 02, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला-पुरूष के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र सूची जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट मुंगेली डाॅट जीओव्ही डाट इन तथा कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
सी एन आई न्यूज़ मुंगेली से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.