पिथोरा_12वीं का हिंदी पेपर सरल देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं आज से, पहले दिन 12वीं हिन्दी का पेपर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाएं आज 1 मार्च से प्रारंभ हो गई है परीक्षा की शुरूआत 12वीं से हुई है 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षाओं में महासमुंद जिले सहित प्रदेश से साढ़े 6 लाख से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिले ब्लॉक में उड़नदस्ता की टीम गठन की गई है परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों के साथ संवेदनशील केन्द्रों पर खास नजर रखी जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष 10वीं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 13 हजार 365 और 12वीं हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा में 12 हजार 776 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं. बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट एग्जाम सेंटर में मोबाइल केलकुलेटर स्मार्ट वॉच जैसे सामग्री लाने के लिए प्रतिबंध किया गया है कक्षा बारहवीं परीक्षार्थियों से चर्चा करने पर बताया कि उनका पहला हिंदी का पर्चा अच्छा गया है उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.