डोंगरगांव
समृद्धि आजिविका संकुल संगठन स्तरीय वार्षिक आमसभा ग्राम कुमर्दा में आयोजित
राजनांदगांव जिला विकासखंड छुरिया ग्राम कुमर्दा में समृद्धि आजिविका संकुल संगठन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें महिला समूह बिहान के द्वारा कार्यक्रम रखा गया था जिसमें लगभग महिला बिहान से जुड़े बहने ने हिस्सा लिया जो लगभग 52 गांव की महिलाओं ने हिस्सा किया एवं 33 ग्राम पंचायत 58 गांव से 8250 परिवार जुड़े हैं जिसके लिए संकुल भवन की आवश्यकता है हमारे बहनों के लिए बैठक सुविधा और समान रखरखाव व संकुल में होने वाली प्रशिक्षण व्यवस्था में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके लिए भवन की आवश्यकता है एवं जिसमें बिहान की महिलाओं के द्वारा स्टॉल लगाया गया था जिसमें सभी प्रकार की जरूरतमंद सामग्री महिलाओं के द्वारा लगाया गया था एवं महिलाओं ने रोजगार से लेकर जो जरूरतमंद महिलाओं को ब्याज के रूप पर पैसा भी महिला संगठन के द्वारा दिया जाता है जिसमें महिला अपनी खुद का व्यवसाय कर सके एवं मशरूम से लेकर सभी प्रकार का कार्य कर सकें प्रधान संस्था श्री सुरेंद्र बर्मन ने बताया महिलाओं को रोजगार से लेकर बहुत सारी जानकारी के बारे में बताया जाता है एवं शासन इसमें हमारे संगठन के लिए सहयोग प्रदान किया जाता है एवं कलेक्टर का भी सहयोग हमें पूर्ण रूप से मिलता रहता है एवं सचिव श्यामकली बंजारे ने बताया की 3000 महिलाओं को रोजगार मिला है और सभी ने अपना अपना व्यापार कर्तव्य के साथ निभा रहे हैं और भी महिलाओं को बिहान से जुड़ने एवं महिलाओं को सरकार से होने वाली लाभ के बारे में जानकारी से अवगत कराया गया एवं बिहान संगठन से जुड़ी महिलाओं के द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं संकुल स्तरीय वार्षिक अधिवेशन संकुल स्तरीय संगठन के अध्यक्ष के द्वारा स्वागत करना इस कार्यक्रम के प्रमुख रूप से उपस्थित रही श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव दिनेश कुमार ठाकुर सरपंच कुमर्द एवं बिहान संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संध्या उइके सचिव श्यामकली बंजारे कोषाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी साहू एरिया प्रभारी अनीता साहू प्रधान संस्था श्री सुरेंद्र बर्मन एवं भुनेश्वरी श्री कांतिलाल साहू ग्राम पटेल कमर्दा एवं ब्लॉक स्तरीय माताएं एवं बिहान संगठन परिवार की महिलाओं उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.