Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 19, 2023

केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की

 केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की



प्रत्येक नृतक दल को 25–25 हजार रूपए का किया गया चेक वितरण


कवर्धा 19 मार्च 2023।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने जनसम्पर्क निधि से कबीरधाम जिले के दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। मंत्री श्री अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए घोषणाएं की है, जिसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। रेस्ट हाउस रेंगाखार कला में दुधकंवरा अहिर यादव समाज के प्रत्येक नृतक दल को 25–25 हजार रूपए का चेक वितरण किया गया। यादव समाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

     केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री अकबर अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जिले के अंतिम छोर में बसे

गावों में पहुंचकर वहां के निवासियों से सीधा संवाद कर रहे है। वहां के ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर उसका निराकरण भी कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज को आगे बढ़ाने और संस्कृति को जीवंत रखने लगातार कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री अकबर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उनके विकास के लिए घोषणाएं भी की है। जिसकी स्वीकृति दी गई है। 


दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को किया गया चेक वितरण 


केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने जनसम्पर्क निधि से 15 दुधकंवरा अहिर यादव समाज के नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत दी। इनमें ग्राम बाधाटोला के गांधीराम यादव, अगरी के धन सिंह यादव,  उसरवही के चोवाराम, भेलवाटोला के सामरू यादव, खमरिया के सवन लाला यादव, नयाबाड़ा के दशरत यादव, बावातालाब के महरू यादव, लावा के महंगू यादव, कोयलारझोरी के धूरसिह यादव, लोहारीडीही के कार्तिक यादव, कवर्धा के रोहित यादव, नगवाही के जैपाल यादव, गीधनखार के भुवन यादव, रेंगाखार कला के विकास यादव और अंगना के धनीराम यादव को चेक का वितरण किया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad