भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा चलाया गया बूथ सशक्ति करण अभियान
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.....कोटा विधानसभा में रतनपुर भाजपा मंडल ने ग्राम पंचायत उमरिया दादर के आश्रित ग्राम पचरा बूथ क्रमांक 138 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमति द्रौपति मुर्म जी का संसद के समक्ष अभिभाषण का वाचन मेरी सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों को 80 केंद्र बिंदुओ पर द्वारा अवगत कराया गया।इन 80 केंद्र बिंदुओं को सशक्तिकरण शक्तिकेंद्र के माध्यम से सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ आम नागरिकों के मध्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास कार्यों को अवगत कराया गया व पढ़कर सुनाया गया तथा इन्ही सभी विषयो पर विस्तार रूप से चर्चा भी ग्रामीणों से की गई इस दौरान आज विधानसभा कोटा के रतनपुर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव पूर्व सासद प्रतिनिधि संजय साहू समाजसेवी मंडल महामंत्री संतोष तिवारी संयोजक संतोष दास मानिकपुरी भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी बूथ सशक्तिकरण,कौशल कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य मनिता भानु अंधियार भानु भुखन सिंह सुख दास मुकेश दास मनेंद्र साहू होरीलाल यादव सहित भारी संख्या में ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.