डोंगरगांव
भरोसे का नहीं धोखे का है बजट देवेन्द्र यादव
82 हजार करोड़ रूपया का कर्ज कैसे चुकाएगी सरकार ? नहीं बताया गया बजट में
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार के पास नहीं है कोई रोडमैप
डोंगरगढ़ - छत्तीसगढ़, दिनांक 7?मार्च 2023। लाल बहादुर नगर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भूपेश सरकार के आखरी बजट 2023 पर पार्टी की ओर से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसा है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के एक सवाल में लिखित जवाब देते हुए खुद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 के स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रूपया का ऋण है। बजट पेश करते समय सरकार इस ऋण को कैसे चुकाएगी ? सरकार के पास आए के कौन कौन से साधन होंगे ? बजट में नहीं बताया गया, यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में दिवालिया के कगार में पहुंच जाएगी । सरकार के पास छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित राज्य बनाया जाए तत्संबंध में कोई रोडमैप नहीं है। बजट में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा हुई पर वह किस मद से बनेगा ? और कब तक बनेगा ? उसका सरकार ने कुछ नहीं बताया। बेरोजगारों को भत्ता देने की घोषणा किया बेरोजगारों को बीते 4 वर्षों का भत्ता दिया जाना है पर सरकार ने उसपर भी कटौती कर दिया है। वही सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया । सौर ऊर्जा और बिजली में गांव ग्रामीण को आत्म निर्भर बनाने के संदर्भ बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा । कुल मिलाकर सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिक घोषणा की है, चुनाव को ध्यान में रखकर लोक लुभावना बजट प्रस्तुत किया किया गया है जो कि अविश्वनीय है। भूपेश सरकार का यह बजट भरोसे का नहीं बल्कि धोखे का है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.