राजनांदगांव
बजट में सिर्फ चुनावी तुष्टिकरण :
-डॉ. नीरेंद्र
डोंगरगांव : - वर्तमान में प्रदेश में बजट का मुद्दा गरमाया हुआ है हर एक राजनीतिक सामाजिक जन अपने विचार बजट पर दे रहे हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकारी सदस्य डॉ.नीरेंद्र साहू ने कहा कि यह बजट सिर्फ और सिर्फ चुनावी तुष्टीकरण के लिए है। जिसमें आम जनता को सिर्फ छला जाएगा ना कि उन्हें कुछ लाभ दिया जाएगा। डोंगरगांव विधानसभा एवं पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बजट में नगरीय क्षेत्र को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। जो संविदाकर्मी निरंतर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं उन्हें थोड़ा भी नहीं सुना गया है एवं उसके नियमितीकरण के लिए बजट में कोई भी उल्लेख नहीं है। किसानों के विषय में अपनी बात रखते हुए नीरेंद्र साहू जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने धान के समर्थन मूल्य वृद्धि के नाम किसानों को छलने का काम किया है। यदि हम धान उनसे एकमुश्त खरीदते हैं तो उन्हें किस्तों में समर्थन मूल्य देना गलत है। किसानों को उनका अधिकार अवश्य मिलना चाहिए। बेरोजगारों के लिए निकले कई भर्तियों को तत्कालीन सरकार ने अधूरा छोड़ दिया है जिससे उस भर्ती से जुड़े उम्मीदवारों में अच्छा खासा नाराजगी देखने को मिल रहा है 2019 की भर्ती आज तक पूरी नहीं हो पाई है। आवास योजना को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवाज को लेकर सरकार कोई स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है जिससे इस साल भी कई गरीबों को इस भूपेश सरकार के कारण बेघर रहना पड़ेगा। डॉ साहू ने कहा कि यह बजट भूपेश सरकार का और कांग्रेसी सरकार का सबसे अंतिम बजट साबित होगा। जनता उसे दोबारा कभी स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि यह बजट जनहित के लिए नहीं अपितु पूरे प्रदेश को कर्ज में डुबो देने वाला बजट है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.