आदतन बदमाश धारदार तलवार लहराते गिरफ्तार भेजे गये रिमांड।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....बिलासपुर पुलिस द्वारा होली पर्व में शांति सौहार्द बनाये रखने हेतु लगातार ,शांति समीति की बैठक, कोटवारो के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा लगातार ग्रमीण क्षेत्र में पेट्रोलिंग व फ्लेग मार्च-अप के माध्यम से लोगो को होली पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील किया जा रहा हैं , कि आज दिनांक 07.मार्च 2 के थाना रतनपुर क्षेत्र ग्राम सेमरा में एक सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा आम जगह पर तलवार लहराते आम जन को डरा धमका कर भयभीत कर रहा हैं कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतनपुर प्रसाद सिन्हा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते थाना टाउन पेट्रोलिंग के ग्राम सेमरा रवाना किया जंहा सेमरा में मेडिकल दुकान के पास 01 व्यक्ति तलवार नुमा चाकु लहराते मिला जिसे घेराबंदी कर अपने अभिरक्षा में लेकर 01 धारदार तलवार नुमा धारदार चाकु जिसकी करीब 31 ईंच लंबाई चौड़ाई 2 इंच कब्जे में लिया गया नाम पता पूछने पर परिवेश उर्फ गब्बर साहू निवासी सेमरा का ही बताया जिसके विरूद्ध थाना रतनपुर में पूर्व में अपराध क्रमांक 497/2021 धारा 294,506,323,34 भादवि, अपराध क्रमांक 474/2021 धारा 294,323,327 भादवि में कोर्ट में चालान किया जा चुका हैं। इस प्रकार आदतन बदमाश को कोई भी गंभीर घटना को अंजाम देने के पूर्व गिरफतारी कार्यवाही कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।गिरफतार आरोपी परिवेश उर्फ गब्बर साहू पिता गौतम प्रसाद उम्र 21 साल निवासी ग्राम सेमरा थाना रतनपुर




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.