मध्यप्रदेश सिवनी सी. एन. आई. न्यूज
साईं ट्रस्ट लखनादौन के तत्वधान में मनाया गया महिला सम्मान दिवस
साईं ट्रस्ट लखनादौन की तत्वधान में महिलाओं के सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लखनादौन विधानसभा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सात फेरे लॉन लखनादौन मैं यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था
जिसमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महिला बाल विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चापरा जी मिस इंडिया अमृता कौर ओम फाउंडेशन दिल्ली से सूर्य पुत्री रश्मि मल्होत्रा जी की विशेष उपस्थिति रही महिला सम्मेलन में पूर्व विधायक एवं सांसद नीता पटेरिया जी पूर्व विधायक का श्रीमती शशि ठाकुर जी जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया जी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डुमारी उईके जी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना गोल्हानी जी नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती विजूसा प्रदीप राजपूत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू किशन साहू जी साईं ट्रस्ट लखनादौन अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा जी एवं समिति की समस्त महिलाएं उपस्थित रही

महिला सम्मान समारोह में पधारे अतिथियों ने सर्वप्रथम साईं बाबा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित मिस इंडिया अमृता कौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा यह मिस इंडिया का किताब मुझे ऐसे ही नहीं मिला है इसके लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा है शादी होने के पश्चात मैंने यह उपलब्धि हासिल की है आज की महिलाएं पुरुषों से कहीं पीछे नहीं है भारत देश की महिलाएं पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर साथ दे रहे हैं और आगे बढ़ रही हैं

इस सृष्टि की रचना है नारी शक्ति से हुई है पत्रकारों ने मिस इंडिया से कहा कि आज के आधुनिक युग में आप महिलाओं को कहा देखते हैं जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा आज की महिलाओं को हम चांद पर देखते हैं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त महिला बाल विकास निगम के अध्यक्ष सम्मानीय अमिता चापरा जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश शासन ने महिलाओं उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है समूह का गठन करके मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं विभिन्न प्रकार की योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण किया जा रहा है दिल्ली से पधारे ओम फाउंडेशन सूर्यपुत्र रश्मि मल्होत्रा जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण बनाने हेतु उद्बोधन दिया मध्यप्रदेश में उभरती हुई लोकप्रिय गोंडवाना गायका प्रियांशु भलावी ने मंच में अपनी प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया इस कार्यक्रम के संरक्षक विजय उईके जी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया साईं ट्रस्ट सेवा समिति लखनादौन के तत्वधान में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया

महिला रामायण मंडल सब्जी विक्रेता फूटा फल्ली विक्रेता ग्रहणी और अन्य प्रकार से काम धंधा करके अपने परिवार का लालन पालन पोषण करने वाली महिलाओं को समिति के द्वारा मंच में ही उनको बुलाकर सम्मानित किया गया साथ ही पत्रकारों का भी समिति के द्वारा सम्मान किया गया महिला सम्मान समारोह में महिलाओं मैं भारी उत्साह देखा गया महिलाओं ने भी गीत संगीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में जोश भर दिया मिस इंडिया अमृता कौर के साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ जुट गई मिस इंडिया ने भी अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.