NCWC के प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन व उनकी टीम पहुंची कर्नाटक, विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार नेशनल कांग्रेस वर्कर कमेटी(NCWC) के प्रदेश अध्यक्ष व KCG युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नदीम मेमन व उनकी टीम कनार्टक विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए बैंगलोर पहुंची,वहां पर उनका बैंगलोर युवा कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत किया गया व उसके बाद चुनाव को लेकर बैठक हुई जिसमें नदीम मेमन व उनकी टीम को बैंगलोर के चमराजपेट विधानसभा की जिम्मेदारी मिली है।
इसके लिए श्री नदीम मेमन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी युवा कांग्रेस की टीम पूरे जोश व ऊर्जा से कार्य करके विजय हासिल करेगी।
इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस राष्टीय सचिव सागरिका राव रेड्डी , चमराजपेट ब्लॉक अध्यक्ष , विधायक प्रतिनिधि राजा सोलंकी , शफात मिर्जा व बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे ..........
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.