Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 21, 2023

विधानसभा में मामला उठने के बाद खाद्य अधिकारी ने राशि जमा करने के दिए निर्देश


 *विधानसभा में मामला उठने के बाद खाद्य अधिकारी ने राशि जमा करने के दिए निर्देश*

*218 राशन दुकानों से 8 हजार क्विंटल चावल गायब,कार्रवाई का दिखावा करने भेजा नोटिस*


राशन दुकानों में चावल की हेराफेरी को लेकर नए जिले में कार्यवाही अधिकारियों की लापरवाही के चलते अटकी हुई है। नए जिले खैरागढ़ के दो ब्लॉक के 238 राशन दुकानों में से 218 दुकानों में 8370 क्विंटल से अधिक चावल राशन दुकानों में जांच के दौरान हेराफेरी की गई है। छह माह पूर्व ही इसकी जांच पूरी हो चुकी है लेकिन अधिकारियों ने इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है। शॉर्टेज चावल की बाजार कीमत अब की स्थिति में लगभग 5 करोड़ रुपए से अधिक है! 


खैरागढ़. अब विधानसभा सत्र में मामले में प्रश्न लगने के बाद विभाग अपने विभाग को बचाने कार्यवाही की तैयारी में जुट गया है। नए जिले के खैरागढ़ विकासखंड की कुल 120 दुकानों में चावल की जांच में शॉर्टेज मिला है। इसकी जांच सितंबर 20 में ही भौतिक सत्यापन कर पूरी कर ली गई थी। इसके अलावा छुईखदान ब्लॉक के 118 दुकानों में 98 में चावल की कमी पाई गई थी। जिले राशन दुकानों में महिला समूहों, पंचायत और सेवा सहकारी समितियों द्वारा संचालन किया जाता है।


खैरागढ़ की 120 दुकानों में 5267 क्विंटल चांवल, 388 क्विंटल शक्कर, 169 क्विंटल नमक का शार्टेज मिला है। छुईखदान की 98 दुकानों के शॉर्टेज में 3102 क्विंटल चांवल 289 क्विंटल शक्कर, 214 क्विंटल नमक के साथ 76 क्विंटल चना की कमी पाई गई है। जिले की राशन दुकानों में 5 करोड़ रू से अधिक के खाद्यान्न की हेराफेरी की गई है। खाद्य अधिकारी मामलों को अब तक दबा कर बैठे रहे।


*विधानसभा में प्रश्न उठा तब हरकत में आए अफसर*


विधानसभा के बजट सत्र में राशन दुकानों में हेराफेरी का मामला उठने और सरकार द्वारा जांच और कार्रवाई के निर्देश के बाद अब स्थानीय खादय विभाग आनन-फानन में कार्यवाही में जुट गया है। छह माह से अधिकारियों ने जानबूझकर दबा कर रखा। जांच में पुष्टि होने के बाद भी स्थानीय खादय अधिकारियों द्वारा दुकान संचालकों पर कार्रवाई की बजाय अभयदान दिया जाता रहा है। अब कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि ऐसे शार्टेज पाए गए दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। राजस्व बकाया वसूली का निर्देश जारी कर दुकान संचालन करने वाले समूहों, समितियों पंचायतों को राशि जमा करने कहा गया है। समय पर कार्रवाई और वसूली पूरी नही होने पर संबंधितों की सम्पति की कुर्की नीलामी कर राशि वसूली जाएगी।


*भीमपुरी में शॉर्टेज पर अब तक कार्रवाई नहीं*

मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ ब्लॉक के भीमपुरी राशन दुकान में भी 3 सौ क्विंटल चावल, साढे़ पांच क्विंटल शक्कर और साढे़ पांच क्विंटल नमक का शॉर्टेज पाया गया है। लगभग दस लाख के राशन की हेराफेरी के बाद भी इसका संचालन करने वाले सेवा सहकारी समिति बाजार अतरिया को आनन-फानन में अधिकारियों ने पहले दबाकर रखे मामले के बाद निलंबित कर दिया है। अब मामला उजागर होने के बाद संचालन समिति के समिति प्रबंधक ओर सेल्समैन के खिलाफ नोटिस जारी कर हेराफेरी की राशि जमा करने निर्देश दिए गए है।


*दो माह पूर्व नोटिस जारी किया गया*


शॉर्टेज पाए गए राशन दुकानों को एसडीएम द्वारा दो माह पूर्व नोटिस जारी किया गया है। कुछ दुकानों का जवाब भी मिला है। वसूली के निर्देश दिए गए है लेकिन नोटिस जारी नहीं हो पाया था। राशि जमा नहीं हुई तो प्रशासनिक रूप से संबंधितों की सम्पति की कुर्की जब्ती सहित नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी।


भुनेश्वर चेलक, प्रभारी खाद्य अधिकारी खैरागढ़


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad