Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 10, 2023

अधिकारी अपने कर्त्तव्य पालन के साथ करें देश और समाज सेवा - राज्यपाल

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर - छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी , रायपुर के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुये कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुये देश और समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करना चाहिये। पुलिस को वंचित वर्ग के लोगो से , आम जनता से विद्यार्थियों आदि से नियमित रूप से मिलना चाहिये और उनकी समस्यायें जानना चाहिये। राज्यपाल हरिचंदन ने आगे कहा बतौर पुलिस अधिकारी अपका व्यवहार ऐसा होना चाहिये कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्भीक होकर न्याय पाने के उद्देश्य से आपके पास आ सके और उनकी समस्याओं को दूर कर न्यायोचित निर्णय लें। दोषियों के प्रति कठोर और निर्दोष के प्रति संवेदना पूर्वक कार्य करने से पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , राज्य पुलिस अकादमी जयंत वैष्णव भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad