Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 20, 2023

डोंगरगाँव विधानसभा ग्राम सुखरी अर्जुनी में स्वर्ग ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूह द्वारा वार्षिक अधिवेशन व आमसभा का आयोजन किया गया।

 डोंगरगाँव विधानसभा ग्राम सुखरी अर्जुनी में स्वर्ग  ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूह द्वारा वार्षिक अधिवेशन व आमसभा का आयोजन किया गया।



डोंगरगांव क्षेत्र ग्राम अर्जुनी एवं सुखरी आमसभा में ग्राम के समस्त बिहान के अंतर्गत आने वाले समूह का वर्षभर किए गए कार्यों का लेखा जोखा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर राज्यगान से की गई ।


आम सभा के मुख्यातिथि श्रीमती विभा साहू महासचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस, अध्यक्षता चंद्रिका सोनकर जनपद सदस्य,  विशेष अतिथि सुरेंद्र गिर गोस्वामी सरपंच, पूर्व सरपंच सौहागबाई हेमलता साहू, भुवनेश्वरी निषाद थे। अतिथियों का सम्मान शॉल व श्रीफल भेंटकर की गई । इस अवसर पर श्रीमती साहू ने बिहान की सभी पदाधिकारियों को अधिवेशन ग्राम सभा की बधाई देते हुए कहा यह दिन आपका है इस दिन आपके गाँव ग्राम संगठन स्वर्ग के पदाधिकारी वर्ष भारत के लेखा जोखा आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का उद्देश्य है कि ग्रामीण में रहने वाली हमारी बहने आर्थिक रूप से सशक्त व समृद्ध हो इसलिए उन्होने बिहान के माध्यम से समूह की बहनों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोज़गार के लिए प्रेरित कर उन्हें सशक्त बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।ग्रामीण इलाक़े की महिलाएँ समूह के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण लेकर स्वयं का रोजगार कर अगरबत्ती, दोना पत्तल, आटा चक्की, गौठान में खाद बनाना जैसे अनेक कार्य कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। छत्तीसगढ़ की राज्य राजीव का मिशन भारत की राष्ट्रीय आजीविका मिशन को भी पीछे छोड़ चुकी है ।

श्रीमती साहू ने स्वर्ग ग्राम संगठन महिला समूह के पदाधिकारियों आरबीके लक्ष्मी साहू, एफ़एल सीआरपी मीना सोनकर,  अध्यक्ष चित्ररेखा ठाकुर, सचिव अनीता साहू , कोषाध्यक्ष नूतन निषाद, वीओ सहायिका  डोमेश्वरी धन कर, पशु सखी पिंकेश्वरी निषाद,  कृषि मित्र अनीता बाई , सक्रिय महिला नूतन निषाद का शॉल श्रीफल व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। श्रीमती विभा साहू ने आगे कहा बिहान का यह स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की देन है । जो निरंतर महिलाओं को सशक्त बनाने उन्हें आर्थिक रूप से मदद कर समृद्ध बना रही है । श्रीमती साहू ने आगे कहा छत्तीसगढ़ राज्य आजीवका मीशन से ग्रामीण इलाकों में विभिन्न प्रकार के रोज़गार के सृजन व आजीविका के साधन खुले है। जनपद सदस्य चंद्रिका धनकर ने कहा महिलाएँ जब किसी कार्य को करना आरंभ करती है तो उन्हें पूर्ण करती है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं व पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम का संचालन डुमेश्वरी धनकर ने किया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी व महिला समूह उपस्थित थी।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad