राजनांदगांव
मिलकर करेंगे प्रदेश का विकास : डॉ. नीरेंद्र साहू
डोंगरगांव विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत खुज्जी स्थित समाजिक भवन में शक्तिकेंद्र खुज्जी की बैठक संपन्न हुई l जिसमें मुख्य रूप से शक्तिकेंद्र विस्तारक डॉ. नीरेंद्र साहू जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। उपस्थित भाजपा के समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से पूरे प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अगला चुनाव बहुमत से जीते और प्रदेश की जनता के लिए अच्छा कार्य करें। उन्होंने सहकारिता के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हम सब एक साथ मिलकर राष्ट्र एवं प्रदेश के हित में सोचना शुरू करें और उसके अनुरूप कार्य करें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है। हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर संयोजक टेक राम निषाद, सहसंयोजक राधेश्याम कमरिया, राजू गिरी गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष विष्णु राम साहू, चम्मन सिंह राजपूत, दुर्गा निषाद व बूथ के सदस्यगण उपस्थित रहे l
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.