मुंगेली....कलेक्टर ने ग्राम लिम्हा और संबलपुर में रिपा का किया निरीक्षण
निर्माण कार्यों में धीमी गति पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
मुंगेली 11 मार्च 2023// मुंगेली विकासखंड के ग्राम लिम्हा और संबलपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रिपा) अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज प्रातः निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निर्माण कार्यों में धीमी गति पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपा का स्वरूप सुंदर और आकर्षक होना चाहिए। इस हेतु उन्होंने लाईटिंग की व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाईट लगाने और गेट को आकर्षक स्वरूप में तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रिपा में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधि के संचालन हेतु मशीन यूनिट स्थापना कार्य को भी निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार शीघ्र स्थापित करने, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रिपा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। इस कार्य में रूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मार्च को रिपा का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने रिपा में विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु चयनित महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण दिलाने और अन्य जिले के रिपा का भ्रमण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम लिम्हा के रिपा में स्व सहायता समूह की महिलाओं और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से भी चर्चा की और उनके द्वारा रिपा में किए जाने वाले आयमूलक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान महिलाएं व युवा रिपा में कार्य करने को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।
बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और महिलाओ एवं युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में 02-02 रिपा का स्थापना किया जा रहा है। ग्राम लिम्हा के रिपा में गोबर पेंट, डेयरी प्रोडक्ट, गोबर वुड निर्माण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह ग्राम संबलपुर के रिपा में जेम जेली एवं स्कैश इकाई, अचार, हैंडलूम, ब्लैक गार्लिक, सॉफ्ट टॉय का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, जनपद पंचायत सीईओ मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ मुंगेली से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.