Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 15, 2023

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीपीएम पुलिस ने किया महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीपीएम पुलिस ने किया महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन...


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीपीएम पुलिस ने पुलिस कण्ट्रोल रूम मे महिलाओं का सम्मान तथा महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया।
पुलिस विभाग द्वारा लिनेश क्लब, परिवार परामर्श केंद्र एवं मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों ने महिला दिवस पर अपने अपने विचार साझा किये। सभी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। सभी ने महिलाओं को प्राप्त अधिकारों पर चर्चा की। अर्चना पोर्ते ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, आज की महिला, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। अर्चना पोर्ते ने एसपी योगेश पटेल को जिले के थानों मे महिला थाना प्रभारियों की नियुक्ति के लिए धन्यवाद देकर महिला सशक्तिकरण का पक्षधर बताया।
कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कहा कि आशा मानता की भावना अपने ही घर से शुरू होती है जिसे दूर करना बेहद जरूरी है अपनी बच्चियों को पढ़ाएं स्वावलंबी बनाएं बेटा बेटी में फर्क ना समझे दोनों समान हैै।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूरे विश्व की जनसंख्या का लगभग 50% जनसंख्या महिलाएं हैं आज अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाएं विभिन्न उपलब्धियां हासिल की है उन्हें प्रोत्साहित करें महिलाएं आगे बढ़ रही हैं महिलाओं का विकास होगा तभी हम स्वर्णिम भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।
शिक्षिका सरोज पवार ने वात्सल्य प्रेम से भरी कविता सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम मे मौजूद नपं अध्यक्ष राकेश जालान ने अपने वक्तव्य मे सभी को महिला दिवस और होली की शुभकामनायें दी और बताया कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है।
अंत मे कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अर्चना पोर्ते, पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, समाजसेवी पवन सुल्तानिया, सत्यप्रकाश फरमानिया, गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री राठौर, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, प्रशांत श्रीवास, अमोल पाठक, मुकेश दुबे, ममता पैकरा, समीरा पैकरा सहाना बेगम जयलेश सिंह विद्या राठौर सुनीता राठौर प्रेमवती चितरानी जयसवाल गुलाब द्विवेदी ज्योति छतरी श्वेता तवर गिरजा रानी श्वेता मिश्रा मालती वाकरे बूंद कुंवर ओमवती पेंद्रो उमा पाव माधुरी श्याम सुनीता पूरी मधु उपाध्याय ज्योति दुबे ज्योति तिवारी मोनी चट्टोपाध्याय शोभा पाठक प्रतिभा जैन लक्ष्मी तूकेल कस्तूरी मिश्रा सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधि और जिले की कलेक्टर प्रियंका महोबिया, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, एसडीओपी अशोक वाड़ेगांवकर सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad