Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 11, 2023

मुंगेली....कलेक्टर ने ग्राम करूपान में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

 मुंगेली....कलेक्टर ने ग्राम करूपान में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण



दाऊलाल के घर टेपनल से पानी पीकर परखी जल की गुणवत्ता


मुंगेली 11 मार्च 2023// जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री राहुल देव आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करूपान पहुंचे। उन्होंने वहां हितग्राही दाऊलाल साहू के घर घरेलू नल कनेक्शन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नल कनेक्शन से पानी पीकर जल की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए प्रत्येक दिन स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। हितग्राही श्री दाऊलाल ने बताया कि पहले घरेलू नल कनेक्शन नहीं होने के कारण पानी के लिए काफी समस्या होती थी। दूर से पानी लाना पड़ता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लगने से घर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। 

           बता दें कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में नल कनेक्शन के माध्यम से प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर द्वारा समय-समय पर बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा भी की जाती है तथा उनके द्वारा ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा स्वयं जल जीवन मिशन के कार्य का माॅनिटरिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज ग्राम करूपान पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, जनपद पंचायत सीईओ मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी, सरपंच श्री लोकराम साहू उपस्थित थे। 


सी एन आई न्यूज़ मुंगेली से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad