सशक्त बूथ से निकलेगा जीत का रास्ता क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता, चुनाव जीता राष्ट्र जीता- सांसद संतोष पाण्डेय
बूथ को मजबूत बनाने में भाजपा का फोकस, शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान
मोहला/ भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने भारतीय जनता पार्टी एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। भाजपा का पूरा फोकस प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने में है | जिसके लिये भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया है | जिसकी महत्वपूर्णकार्यशालादिनांक05/03/2023को जिला मुख्यालय के यादव समाज के भवन पर किया गया। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर वो पूजा अर्चना करकार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमें जिले के सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित आईटी सेल,सोशल मीडिया व महिला प्रतिनिधि सहित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था |
जिलाभाजपा अध्यक्ष संजीवशाह स्वागत भाषण के साथ बूथ सशक्तिकरण के विषय वस्तु को प्रस्तुत किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय जी, जिला सह प्रभारी देवलाल ठाकुर, विधानसभा प्रभारी लल्लन प्रसाद मिश्रा, ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारिकियों को विस्तार से व आंकड़ों के महत्व के साथ बताया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत हो, इसके लिये गंभीरता से पूर्ण प्रयास करने हैं | 28 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य पूरा करना निर्धारित किया गया है | गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं | बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है | बूथ के सशक्त होने का सीधा लाभ आसन्न चुनावों में पार्टी को मिलेगा |
समूचे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया गया है | जिले केमोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 237 बूथ को मजबूत बनाने मेहनत करनी है | इस महत्वपूर्ण अभियान में दृष्टि रखने विस्तारक व अल्पकालिक विस्तारक की नियुक्ति की गई। उन्होंने आगे कहा कि महिला मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगी, साथ ही महिलाओं के बीच पहुँच कर राज्य की पूरी तरह से फेल हो चुकी कांग्रेस सरकार की कुरीतियों को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगी | कार्यशाला का संचालन खोरबाहरा राम यादव
ने किया व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्रीमति नम्रता सिंह ने किया
| इस दौरान प्रमुख रूप से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को मुख्यरूप से
सांसद संतोष पाण्डेय,, देवलाल ठाकुर, लल्लन प्रसाद मिश्र, संजीव शाह , दिलीप वर्मा,ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मोहला मानपुर, कौड़ी कसा, अम्बागढ़ चौकीमंडल के पदाधिकारी वकार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
*सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.