Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 16, 2023

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के परिक्षार्थियों को नहीं बनवाना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट विधायक छन्‍नी साहू के प्रयासों से मिली बड़ी राहत

 प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के परिक्षार्थियों को नहीं बनवाना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट



 विधायक छन्‍नी साहू के प्रयासों से मिली बड़ी राहत


राजनांदगांव। 


आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए आवश्‍यक मेडिकल सर्टिफिकेट को लेकर खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू के प्रयास और प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा उपरांत बड़ी राहत मिली है। 


विधायक छन्‍नी साहू के प्रयासों के बाद अब परीक्षार्थियों को छात्रों को चयन के बाद ये प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। ऑनलाईन आवेदन के समय सिर्फ परिक्षार्थियों को स्‍वास्‍थ्‍य प्रमाण पत्र के कॉलम में चयन उपरांत जमा किए जाने की जानकारी देनी होगी। 


प्रयास आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम ति‍थि 20 मार्च तक निर्धारित है। इस बीच ऑनलाईन आवेदन के पूर्व मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की आवश्‍यकता छात्रों को थी। जिसके लिए जिला अस्‍पताल राजनांदगांव में बड़ी तादात में छात्र और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ रही थी। प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित 510 रुपए का शुल्‍क भी जमा किया जाना था। 


इस समस्‍या को देखते हुए खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने तत्‍काल प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव से इस मामले पर चर्चा की। उन्‍होंने अपील की कि, परिक्षार्थियों से चयन से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट न लिया जाए। जो छात्र परीक्षा में चयनित हों उनसे सर्टिफिकेट लिया जाए। इससे दूसरे छात्रों के परिजनों को आर्थिक राहत के साथ साथ भागदौड़ से होने वाली मुश्किलों से भी राहत मिलेगी। इस पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से फौरिया कार्रवाई की गई और परिजनों और छात्रों को बड़ी राहत मिली। 


जिला अस्‍पताल राजनांदगांव के सिविल सर्जन केके जैन ने कहा कि, विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू के प्रयासों के बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा उपरांत मेडिकल सर्टिफिकेट के विषय में बड़ी राहत छात्रों को मिली है। प्रयास किया जा रहा है कि चयनित छात्रों को भी नि:शुल्‍क सर्टिफिकेट बनाकर दिए जाएं। विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव का आभार जताते हुए छात्रों और उनके परिजनों को दी गई राहत के लिए धन्‍यवाद प्रेषित किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad